फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Online sales and inflation have soured the mood of the local market.

Una News: ऑनलाइन सेल और महंगाई से बिगड़ा लोकल बाजार का मिजाज

Sat, 10 Oct 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 10 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Online sales and inflation have soured the mood of the local market.
गगरेट (ऊना)। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली भारी छूट और महंगाई के चलते स्थानीय बाजार में कारोबार की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि नवरात्र के दौरान बाजार में रौनक लौटेगी और त्योहारों की खरीदारी से कारोबार को गति मिलेगी।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन सेल के बढ़ते चलन ने स्थानीय दुकानदारों के सामने प्रतिस्पर्धा बढ़ा दी है। ऐसे में अब सभी की निगाहें त्योहारी सीजन पर टिकी हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आकर्षक छूट और घर बैठे खरीदारी की सुविधा के कारण ग्राहक तेजी से डिजिटल विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। ग्राहक दुकानों पर सामान देखने के बाद उसकी कीमत ऑनलाइन भी जांचते हैं और कम दाम मिलने पर वहीं से खरीदारी कर लेते हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर स्थानीय दुकानदारों को दुकान का किराया, बिजली बिल और अन्य खर्च भी उठाने पड़ते हैं। ऐसे में उनके लिए ऑनलाइन कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करना चुनौती बन गया है। गगरेट के व्यापारी योगेश शोकू ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली छूट के कारण ग्राहक स्थानीय दुकानों के बजाय ऑनलाइन खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उम्मीद है कि नवरात्र में ग्राहक स्थानीय बाजार का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण लोग खरीदारी में सावधानी बरत रहे हैं। ग्राहक गैर जरूरी सामान खरीदने से बच रहे हैं और जरूरत की वस्तुओं पर ही खर्च कर रहे हैं। इससे बाजार में पहले जैसी रौनक नहीं दिख रही। ऑनलाइन सेल ने भी स्थानीय कारोबार पर असर डाला है। व्यापारियों को उम्मीद है कि त्योहारों के दौरान बिक्री बढ़ने से उन्हें कुछ राहत मिलेगी।

प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने बताया कि नवरात्र और आगामी त्योहारी सीजन स्थानीय व्यापारियों के लिए अहम माना जाता है। इस दौरान कपड़ों, जूतों, घरेलू सामान और अन्य वस्तुओं की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद रहती है। हालांकि, महंगाई और ऑनलाइन छूट के बीच बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ाना दुकानदारों के लिए चुनौती बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed