{"_id":"610c25c78ebc3e88db288fd4","slug":"one-thousand-soldiers-will-take-care-of-security-in-chintpurni-s-ashtami-mela-una-news-sml3793999178","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी अष्टमी मेले में एक हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी अष्टमी मेले में एक हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
विज्ञापन
चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर बैठक करते डीसी ऊना।
- फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन 9 से 16 अगस्त तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर मंदिर आयुक्त और उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में चिंतपूर्णी सदन में बैठक का आयोजन किया गया। कोविड एसओपी का पालन करते हुए मेले का आयोजन होगा।
मेले में लगभग एक हजार पुलिस और होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्यबल की टीमें तैनात रहेंगी। ये जवान सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करेंगे। इसके अलावा पुलिस का एक कमांडो दस्ता आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए गठित किया जाएगा।
मेले के दौरान डॉग स्क्वायड का प्रबंध भी किया जाएगा। राघव ने कहा कि मेला क्षेत्र में अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। यातायात समस्या से निपटने के लिए रिकवरी वैन तैनात होगी। मेले में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा देने के लिए अलग-अलग जगह एलोपैथिक और आयुर्वेदिक शिविर स्थापित किए जाएंगे, जो 24 घंटे सेवाएं देंगे। किसी भी आपदा अथवा आग की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन भी तैनात रहेंगे। डीसी ने कहा कि कोरोना वायरस अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। अभी भी महामारी की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में श्रावण अष्टमी मेले के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने कोविड-19 एसओपी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग, भागवत और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा। भीड़ के दृष्टिगत चिंतपूर्णी क्षेत्र में अस्थायी दुकानें नहीं खुल सकेंगी। केवल सूखा प्रसाद ही चढ़ाया जाएगा। श्रद्धालुओं को मंदिर में बैठने, खड़े होने तथा इंतजार करने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में एसडीएम अंब मनेश यादव, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे, एसएचओ आशीष पठानिया और मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर सहित पंचायत प्रतिनिधि और पुजारी उपस्थित रहे।
गेट एक और दो से भेजे जाएंगे श्रद्धालु
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को गेट एक और दो से सामाजिक दूरी अपनाते हुए भेजा जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं को मूर्तियों, घंटियों को छूने की मनाही रहेगी। श्रद्धालु गाड़ियों की पार्किग के लिए नए बस स्टैंड और चिंतपूर्णी सदन के समीप पार्किंग स्थानों का उपयोग कर सकते हैं।