{"_id":"582470634f1c1b342fb39c2b","slug":"one-more-dengue-patient-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और युवक में डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और युवक में डेंगू के लक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल युवक में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि, युवक पंजाब सीमावर्ती गांव ब्रह्मपुर का रहने वाला है। जिले में डेंगू की चपेट में आने वाले ज्यादातर लोग बाहरी राज्यों से संबंधित हैं। जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर निवासी रवि (21) अपने रिश्तेदारों के यहां ऊना आया हुआ था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो स्थानीय स्तर पर उपचार करवाने के बाद भी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर परिजन बुधवार देर शाम उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। यहां जांच करने पर पीड़ित में डेंगू के लक्षण पाए गए। चिकित्सकों ने पीड़ित का उपचार शुरू कर दिया है। एसएमओ रामपाल ने कहा कि युवक में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। युवक के रक्त के नमूनों को जांच के लिए उच्च स्तरीय लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू होने की पुष्टि हो सकेगी। गौरतलब है कि अब तक जिले भर में एक दर्जन के करीब लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इनमें आठ से अधिक लोगों में स्वास्थ्य विभाग भी डेंगू होने की पुष्टि कर चुका है। उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच का कहना है कि अपने घर और आपस गंदा पानी एकत्रित न होने दें। मच्छर पैदा होने पर ही डेंगू फैलता है। जागरूकता ही इसका बचाव है। बाहरी राज्यों में रहने वाले लोग भी अपने घर और आसपास गंदगी न पसरने दें। बुखार की शिकायत होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार करवाएं।
विज्ञापन