फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One elderly dies of corona in Una, 31 newly infected

ऊना में 31 लोग कोरोना संक्रमित, एक बुजुर्ग की मौत

Sat, 07 Nov 2020 12:05 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
One elderly dies of corona in Una, 31 newly infected
ऊना। जिला मुख्यालय से सटे भड़ोलिया खुर्द गांव के एक 63 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत की पुष्टि हुई है। यह बुजुर्ग एक नवंबर को संक्रमित निकला था। इसके बाद इन्हें होम आइसोलेशन में ही रखा गया था। इसी बीच शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। वहीं, जिले में शुक्रवार की देर शाम आई रिपोर्ट में एक निजी स्कूल के 40 वर्षीय प्रधानाचार्य सहित कुल 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें कोविड जांच को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे बुधवार के 384 सैंपल्स में से 18 सैंपल शामिल हैं। जबकि, चार सैंपल रिजेक्ट किए गए हैं। वहीं, 364 सैंपल निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत को लेकर अब तक जिले में 16 मौत हो चुकी है। बताया कि वीरवार को भेजे गए 239 और शुक्रवार को भेजे गए 525 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग में है। गगरेट उपमंडल के तहत पड़ते एक निजी स्कूल की 40 वर्षीय प्रिंसिपल, 39 वर्षीय महिला कर्मचारी, 35 और 34 वर्षीय दो पुरुष कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के ही जाडला क्योड़ी निवासी 45 वर्षीय पुरुष और उनकी 40 वर्षीय पत्नी, गगरेट निवासी 27 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। उपमंडल अंब के अठवां निवासी 24 वर्षीय युवती और नंदपुर निवासी 40 वर्षीय महिला, दियाड़ा निवासी 33 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। बंगाणा उपमंडल मुख्यालय निवासी 56 वर्षीय पुरुष और उनका 26 वर्षीय पुत्र, उपमंडल के तहत गवर्नमेंट हाई स्कूल तनोह की 32 वर्षीय महिला कर्मचारी में भी कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। हरोली उपमंडल के तहत पड़ते गांव ईसपुर का निवासी 9 वर्षीय बालक भी संक्रमण की चपेट में आया है।
विज्ञापन

ऊना उपमंडल के तहत संतोषगढ़ नगर के 28 वर्षीय युवक, जखेड़ा निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, जखेड़ा निवासी 46 वर्षीय महिला और भटोली निवासी 52 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा रेपिड एंटीजेन टेस्ट में हुए 65 सैंपल्स में से चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें ऊना के टक्का रोड निवासी 32 वर्षीय महिला, कुरियाला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। वहीं हरोली उपमंडल के सलोह निवासी 59 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बंगाणा उपमंडल के टीहरा मंदली निवासी 23 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1629 हो गई है। उधर, सीएमओ डॉ रमन कुमार शर्मा का कहना है कि कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed