{"_id":"67eaab11d78c210d9408b274","slug":"one-arrested-with-20-boxes-of-country-liquor-in-gagret-una-news-c-93-1-una1002-150172-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गगरेट में देशी शराब की 20 पेटियों के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गगरेट में देशी शराब की 20 पेटियों के साथ एक गिरफ्तार
Tue, 01 Apr 2025 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:15 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। वित्त वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन शराब विक्रेताओं द्वारा दी गई भारी छूट का लोगों ने नाजायज फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कई लोग अवैध रूप से शराब की बड़ी खेप गाड़ियों में भरकर ले गए। इसी बीच गगरेट पुलिस ने एक गाड़ी से 20 पेटी देशी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
बता दें कि 31 मार्च को कई शराब के ठेकों पर विशेष छूट दी गई, जिसके चलते शराब की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर अधिकतम खरीद सीमा से भी ज्यादा शराब इकट्ठा कर ली। गगरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से 20 पेटी देशी शराब बरामद की। जब पुलिस ने वाहन चालक से शराब से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उसे निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शराब की खेप पकड़े जाने के बाद पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का भी दबाव बनाया गया, लेकिन गगरेट पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया। जब्त शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन हिमाचल ओनली’ अंकित था, जिससे पुलिस का मानना है कि यह खेप किसी स्थानीय शराब के ठेके से ही उठाई गई थी।
विज्ञापन
डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि गगरेट पुलिस ने आरोपी अंश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह शराब कहां से खरीदी गई और इसे कहां ले जाया जा रहा था।