फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   On the occasion of Chhinnamastika birth anniversary, a special havan yagna was held at Mata Chintapurni temple

Una: छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में हुआ विशेष हवन-यज्ञ, माता को लगाए 56 भोग

Wed, 22 May 2024 04:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी(ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी(ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 May 2024 04:12 PM IST
सार

छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंगलवार को शुरू हुए यज्ञ की 24 घंटे बाद पूर्णाहुति डाली गई । 

विज्ञापन
On the occasion of Chhinnamastika birth anniversary, a special havan yagna was held at Mata Chintapurni temple
चिंतपूर्णी मंदिर में हुआ विशेष हवन-यज्ञ - फोटो : संवाद

विस्तार

छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंगलवार को शुरू हुए यज्ञ की 24 घंटे बाद पूर्णाहुति डाली गई । मातारानी को 56 भोग भी लगाए गए। श्रद्धालुओं की ओर से भी लंगर प्रसाद भक्तों में बांटा गया। इस उपलक्ष्य पर बाबा माई दास सदन में भंडारे का भी आयोजन भी किया गया। इस उपलक्ष पर हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में नतमस्तक हुए। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि बुधवार को छिन्नमस्तिका प्रकटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ  का आयोजन किया गया । माता के पुजारियों ने विशेष रुचि लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया । बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने बताया कि पुजारी परिवार की ओर से मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ डॉक्टर राम कुमार कौल की अध्यक्षता में कर सुख शांति की कामना की गई है ।  इस अवसर पर प्रधान शशि कालिया, पूर्व प्रधान निजू कालिया, भूषण कालिया, विनोद कालिया, संदीप कालिया, आरीश कालिया, जीवन प्रकाश, एसीफ कुलदीप शर्मा, मुनीश शर्मा, सोनू , पंडित अमित शर्मा उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed