फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Old guarantees not fulfilled, Priyanka came to cheat again: Anurag

पुरानी गारंटियां पूरी नहीं, फिर ठगने आईं प्रियंका : अनुराग

Wed, 29 May 2024 03:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Old guarantees not fulfilled, Priyanka came to cheat again: Anurag
ऊना में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जनसभा के दौरान सम्बोधन देते हुए। संवाद
कांग्रेस गठबंधन राज्यों में महिला उत्पीड़न पर प्रियंका चुप क्यों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हमीरपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी यहां मंच से कई नई गारंटियों की घोषणा तो कर गईं लेकिन पुरानी गारंटियां अभी तक क्यों पूरी नहीं हुईं। इसके बारे में क्यों जवाब नहीं देतीं। प्रियंका गांधी पुरानी गारंटियां बगैर पूरी किए फिर हिमाचल की जनता को ठगने पहुंच गईं। अनुराग ठाकुर ने यह बातें गगरेट, हरोली, ऊना और कुटलैहड़ विधानसभाओं में आयोजित दर्जनभर से ज्यादा जनसभाओं के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि सुक्खू और राहुल गांधी झूठी गारंटियां देते हुए थक गए, तो अब प्रियंका गांधी को हिमाचलियों को दोबारा ठगने भेजा है। हमीरपुर और हिमाचल की माताएं, बहनें बड़ी आस लगाकर बैठी थीं कि शायद प्रियंका गांधी 16 माह पहले किए अपने 1500 रुपये प्रति महीने के वायदे पर कुछ बोलेंगी लेकिन प्रियंका गांधी ने कुछ न बोलकर और नए-नए झूठे वायदों की लिस्ट थमा दी है। 16 माह से खुद को ठगा महसूस कर रही जनता अब आक्रोशित हो चुकी है और पहली जून को हिमाचल से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए वोट करने जा रही है। अनुराग ठाकुर ने अपनी जनसभाओं में मोदी सरकार और स्वयं किए गए विकास के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और कांग्रेस की नाकामी को भी लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह से सिर्फ सत्ता हथियाना चाहती है। एक बार सत्ता में आ जाने के बाद उनका जनता से कोई सरोकार नहीं रहता। अभी लोकसभा चुनाव के समय ये लोग फिर से उसी झूठ का सहारा लेकर चुनाव प्रचार में लगे हैं। इन्हें लगता है कि जनता को कुछ भी बोल दो तो वह उनकी बातों में आकर उन्हें वोट दे देगी। यही कारण है कि ये लोग 2014 और 2019 की करारी हार के बाद अब 2024 में 40 से भी कम सीटों पर सिमटने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed