फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Offline phase of PG Certificate Program in AI at Triple IT successful

Una News: ट्रिपल आईटी में एआई में पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम का ऑफलाइन चरण सफल

Sat, 28 Jun 2025 01:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Offline phase of PG Certificate Program in AI at Triple IT successful
प्रतिभागियों ने मूलभूत और उन्नत विषयों पर गहन अकादमिक सत्रों में लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआई एंड एमएल) में एआईसीटीई-क्यूआईपी-पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम के पहले ऑफलाइन चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया। यह उपलब्धि एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) के क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम (क्यूआईपी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रारंभिक ऑन-कैंपस शैक्षणिक सत्र की समाप्ति को दर्शाती है।
कार्यक्रम के लिए देशभर के एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थानों से 107 आवेदकों में से 42 का चयन सावधानीपूर्वक मेरिट और संस्थागत विविधता के आधार पर किया गया। चयनित प्रतिभागियों में विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के फैकल्टी और शोधकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

ट्रिपल आईटी ऊना में आयोजित ऑफलाइन चरण के दौरान प्रतिभागियों ने एआई और एमएल से संबंधित मूलभूत और उन्नत विषयों पर गहन अकादमिक सत्रों में भाग लिया। इस चरण में हैंड्स-ऑन प्रयोगशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान और संवादात्मक शिक्षण सत्र शामिल थे, जिससे सीखने और सहयोग का एक सशक्त वातावरण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का दूसरा चरण दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगा, जिसमें उन्नत विषयों और परियोजना कार्य का मार्गदर्शन किया जाएगा। अंतिम चरण में एक सप्ताह का ऑफलाइन मूल्यांकन और परीक्षा होगी, जिससे प्रतिभागियों की सीख को समग्र रूप से परखा जाएगा।

इस कार्यक्रम का समन्वय स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स की सहायक प्राध्यापक डॉ. तनु वधेरा की ओर से पूरे समर्पण और उत्साह के साथ किया जा रहा है। स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रमुख डॉ. अंकुर कुमार ने कहा कि इस ऑफलाइन चरण की सफलता ट्रिपल आईटी ऊना की तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता और राष्ट्रीय क्षमतावर्धन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने कहा कि संस्थान को इस महत्वपूर्ण क्यूआईपी पहल की मेजबानी और नेतृत्व करने का अवसर मिला है, यह सम्मान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed