फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Offered 56 offerings to Mata Rani on the occasion of Chhinnamastika manifesto.

Una News: छिन्नमस्तिका प्रकटोत्सव पर माता रानी को 56 भोग लगाए

Wed, 22 May 2024 05:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 May 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Offered 56 offerings to Mata Rani on the occasion of Chhinnamastika manifesto.
छिन्नमस्तिका प्रकटोत्सव पर प्रसाद लेते श्रद्धालू
हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में हुए नतमस्तक
विज्ञापन

विशेष हवन यज्ञ में 24 घंटे बाद डाली गई पूर्ण आहुति
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मंगलवार को शुरू हुए हवन यज्ञ की 24 घंटे बाद पूर्ण आहुति डाली गई। माता रानी को छप्पन भोग भी लगाए गए। इस उपलक्ष्य पर बाबा माई दास सदन में भंडारे का भी आयोजन भी किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में नतमस्तक हुए।

मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि बुधवार को छिन्नमस्तिका प्रकटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। माता के पुजारियों ने विशेष रुचि लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने बताया कि पुजारी परिवार की ओर से मंदिर में विशेष हवन यज्ञ डॉक्टर राम कुमार कौल की अध्यक्षता में कर सुख-शांति की कामना की गई है। इस अवसर पर प्रधान शशि कालिया पूर्व प्रधान निजू कालिया, भूषण कालिया, विनोद कालिया, संदीप कालिया, आरीश कालिया, जीवन प्रकाश, एसीएफ कुलदीप शर्मा, मुनीश शर्मा, सोनू , पंडित अमित शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed