फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NSS unit raised Rs 1.17 lakh for flood victims

Una News: एनएसएस इकाई ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 1.17 लाख रुपये

Sat, 26 Jul 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 26 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
NSS unit raised Rs 1.17 lakh for flood victims
अंब (ऊना)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब की एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। विद्यार्थियों ने अंब बाजार, विभिन्न दफ्तरों तथा अपनी पॉकेट मनी से सहयोग प्राप्त कर कुल 1.17 लाख रुपये की राशि एकत्र की। इस पुनीत कार्य में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बनवारी लाल, मनप्रीत कौर एवं पीईटी संजीव कुमार ने भी विशेष योगदान दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद बनयाल ने कहा कि ऐसे कार्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। एकत्रित की गई सहायता राशि का चेक विद्यालय परिसर में विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू को सौंपा गया। विधायक ने इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed