फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now you will get the facility of consultation with doctors sitting at home

Una News: अब घर बैठे मिलेगी चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा

Sun, 09 Feb 2025 01:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now you will get the facility of consultation with doctors sitting at home
आयुष विभाग टेली मेडिसिन सुविधा के तहत शुरू करेगा कार्य
विज्ञापन

सप्ताह के पांच दिन दोपहर दो बजे से चार बजे ऑनलाइन चिकित्सक रहेंगे उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आयुष विभाग ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू हो गई है। इस सुविधा के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे रोजाना दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक संजीवनी एप के माध्यम से चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकता है। इसके लिए विभाग ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में एक कक्ष स्थापित किया है। जनता को यह सुविधा सभी कार्य दिवस पर उपलब्ध रहेगी। आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए अब लोगों को अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आयुष विभाग ने लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू कर दी है। लोगों को यह सुविधा सोमवार से शुक्रवार को कार्य दिवस के दौरान मिलेगी। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में विभिन्न उपमंडलों से रोजाना लोग चिकित्सकों से परामर्श व उपचार लेने के लिए पहुंचते हैं। इस सुविधा के तहत सोमवार को डाॅ. श्वेता देवी काय चिकित्सा, मंगलवार को डाॅ. संदीप कुमार शल्य तंत्र, मंगलवार को डाॅ अमनदीप सौंखला काय चिकित्सा, बुधवार को डाॅ नीरज कुमार योग चिकित्सा, वीरवार को डाॅ. संदीप कुमार शल्य चिकित्सा, शुक्रवार को डाॅ नीरज कुमार योग चिकित्सा, डाॅ जागृति दत्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देंगे।

ऐसे करें एप का इस्तेमाल
जिले में टेली मेडिसिन की सुविधा प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को गूगल प्ले स्टोर से संजीवनी एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपना नाम, स्थान और उम्र एप में दर्ज करना होगा। एप में पंजीकरण होने के बाद उक्त व्यक्ति दोपहर से दो से शाम चार बजे तक वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को चिकित्सक के साथ साझा कर सकेगा।
विज्ञापन


कोट्स
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू हो गई है। ई संजीवनी एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति वीडियो कॉल के माध्यम से दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक परामर्श प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विनय जसवाल, प्रभारी जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed