फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now to get the test done, the slip and photocopy of Aadhar card will be required in the lab itself.

Una News: टेस्ट करवाने के लिए अब लैब में ही होगी पर्ची और आधार कार्ड की फोटोकॉपी

Tue, 16 Jul 2024 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now to get the test done, the slip and photocopy of Aadhar card will be required in the lab itself.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल की क्रस्ना लैब में निशुल्क टेस्ट करवाने के लिए मरीजों व तीमारदारों को फोटोकॉपी करवाने के लिए अब बाजार के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने इसे लेकर क्रस्ना लैब प्रबंधन को फोटोकॉपी की व्यवस्था लैब में ही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रबंधन ने साफ किया है कि अगर लैब प्रबंधन जल्द इस सुविधा को शुरू नहीं करता है, तो अस्पताल प्रबंधन अपने स्तर पर फोटोकॉपी सुविधा प्रदान करेगा। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मातृ-शिशु अस्पताल भवन में चल रही क्रस्ना लैब में निशुल्क टेस्ट की सुविधा लोगों को मुहैया करवाई जाती है। आलम यह है कि इन टेस्ट को निशुल्क करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल की पर्ची और मरीज के आधार कार्ड की फोटोकॉपी मांगी जाती है, लेकिन इस बात का पता तब चलता है, जब मरीज टेस्ट करवाने के लिए पंजीकरण काउंटर तक पहुंचता है। ऐेसे में मरीज या तीमारदार को बाजार जाकर फोटोकॉपी करवानी पड़ती है। ऐसेे में उसे दोबारा कतार में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इससे पहले से ही बीमार मरीज की परेशानी काफी बढ़ जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब अस्पताल प्रबंधन ने क्रस्ना लैब प्रबंधन को फोटोकॉपी के लिए लैब में ही उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधन ने कहा कि 15 दिनों के भीतर इस समस्या का हल कर लोगों को सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन


कोट्स
क्रस्ना लैब में निशुल्क टेस्ट करवाने के लिए पर्ची और आधार कार्ड की फोटोकॉपी की मांग की जाती है। इसे लेकर लैब प्रबंधन को लैब में ही फोटोकॉपी करने की सुविधा मुहैया करवाने को कहा है, ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed