{"_id":"67503c50a21fe4714c054672","slug":"now-there-is-no-open-sky-train-passengers-will-sit-under-cover-shed-una-news-c-93-1-una1002-140072-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अब खुले आसमान नहीं, कवर शेड के नीचे बैठेंगे ट्रेन यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अब खुले आसमान नहीं, कवर शेड के नीचे बैठेंगे ट्रेन यात्री
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन ऊना के प्लेटफार्म-दो पर निर्माण कार्य शुरू
विकास
26 मीटर लंबाई वाला शेड बनने से हर मौसम में यात्रियों को बैठना होगा सुगम
रेलवे बोर्ड अंबाला के निर्देशों के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रेलवे स्टेशन ऊना के दूसरे प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए 24 लाख की लागत से कवर शेड निर्माण कार्य शुरू हो गया है। आने वाले कुछ दिन में यहां यात्रियों को हर मौसम में ट्रेन का इंतजार करने के लिए छत की सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल के निर्देशों के बाद इस कार्य को धरातल पर उतार दिया गया है। निर्माण कार्य में जुटी टीम ने खोदाई सहित ढांचागत निर्माण भी शुरू कर दिया है। वर्तमान में रेलवे स्टेशन ऊना पर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खुले आसमान के नीचे यात्री बैठने को मजबूर हैं। करीब 26 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े कवर शेड का निर्माण दो माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके बाद यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर मजबूत छत का लाभ मिलेगा। शेड के बनने से यहीं यात्रियों को गर्मियों में पंखे, चौबीस घंटे लाइट सुविधा, चार्जिंग प्वाइंट आदि सुविधाएं देखने को मिलेंगी। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो प्रारंभिक चरण में यहां एक कवर शेड बिलकुल सामने दूसरे प्लेटफार्म पर बनाया जा रहा है। जबकि, इसी प्लेटफार्म के दूसरे छोर पर आने वाले दिनों में दूसरे कवर शेड का निर्माण भी किया जाना प्रस्तावित है। इससे पूर्व स्टेशन पर लूप लाइन, ओवरब्रिज जैसी सुविधाएं भी सुचारू कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन लेने वाले यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड अंबाला कवर शेड का निर्माण करवा रहा है।
रेलवे स्टेशन ऊना के प्लेटफार्म नंबर दो पर कवर शेड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। आगामी कुछ दिन में इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
-मनदीप भाटिया, डीआरएम, रेलवे बोर्ड मंडल, अंबाला।