फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now the vegetable market will be held on Friday at the old site in Mehtpur-Basdehra.

Una News: मैहतपुर-बसदेहड़ा में अब शुक्रवार को पुराने स्थल पर लगेगी सब्जी मंडी

Sat, 31 Jan 2026 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Now the vegetable market will be held on Friday at the old site in Mehtpur-Basdehra.
नो पार्किंग और नो वेंडिंग ज़ोन में किया आंशिक संशोधन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला प्रशासन ऊना की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से मैहतपुर-बसदेहड़ा क्षेत्र में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित किए। इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के तहत जारी किए गए आदेशों में जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने आंशिक संशोधन किया है।
जारी आदेशों के अनुसार मैहतपुर-बसदेहड़ा में लगने वाली किसान सब्जी मंडी अब सोमवार के बजाय प्रत्येक शुक्रवार को लगेगी। यह मंडी दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक बसदेहड़ा के ओवरहेड टैंक के समीप पुराने निर्धारित स्थल पर लगेगी। इस अवधि के दौरान संबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के दोपहिया, चौपहिया अथवा अन्य वाहनों की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, दुकानदारों और आम जनता से आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed