{"_id":"66a15add06eedf1861082ff6","slug":"now-students-will-be-able-to-take-admission-in-colleges-till-31st-july-una-news-c-93-1-una1002-128996-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अब 31 जुलाई तक कालेजों में दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अब 31 जुलाई तक कालेजों में दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी
Thu, 25 Jul 2024 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक में प्रवेश के लिए दाखिले की तारीख 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना बुधवार को जारी की गई है। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालय में प्रवेश के दाखिले की तारीख 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
अब बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य प्रथम वर्ष की स्ट्रीम में विद्यार्थी 31 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। दाखिले की तमाम तरह की प्रक्रिया यथावत ही रहेगी। उन्होंने बताया कि तमाम तरह के दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद विद्यार्थी अपने मनपसंद संकाय में दाखिला ले सकते हैं। बता दें कि छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से दाखिले की तारीख बढ़ाने को लेकर मांग की थी। इसके चलते बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों में प्रवेश को लेकर दाखिले की तारीख में वृद्धि कर दी है।
ऊना कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में 545 के तकरीबन प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रथम चरण में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं।