फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now HP gas cylinder will be available only after giving OTP number.

Una News: अब ओटीपी नंबर देने पर ही मिलेगा एचपी गैस सिलिंडर

Sun, 22 Sep 2024 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 22 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Now HP gas cylinder will be available only after giving OTP number.
ऊना। नगर परिषद संतोषगढ़ स्थित एचपी गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को अब गैस सिलिंडर बुक करने पर आए ओटीपी को देने के बाद ही रसोई गैस सिलिंडर की डिलिवरी संभव होगी।
विज्ञापन

साथ ही अब उपभोक्ताओं को अपने रसोई गैस की सुरक्षा जांच कराने के अलावा केवाईसी करवाना भी अनिवार्य किया गया है। अन्यथा आने वाले दिनों में इस दिशा में सहयोग न करने पर रसोई गैस सिलिंडर मिलने की सुविधा में बाधा का सामना करना पड़ सकता है, जिससे रसोई गैस के अनुदान के लिए भी समस्या का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल नगर परिषद संतोषगढ़ स्थित एचपी गैस के सेल प्वाइंट दीपक गैस एजेंसी के तहत लगभग 8400 उपभोक्ता दर्ज हैं। संतोषगढ़ और आसपास के कई गांवों की बड़ी आबादी सहित आसपास सहित हरोली विधानसभा का बीत क्षेत्र का अधिकांश हिस्से के उपभोक्ता भी एचपी रसोई गैस के उपभोक्ता हैं। ऐसे में अब इन उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर बुक करने के बाद ऑफिस में ओटीपी देना होगा। इसके लिए अपनी गैस कॉपी, मोबाइल नंबर जिसके ऊपर उपभोक्ता को मैसेज आते हैं या उस पर से सिलिंंडर गैस बुक करवाते हो, उसका ऑफिस में आकर केवाईसी और सुरक्षा जांच करवाना होगा।
विज्ञापन

यह होगी प्रक्रिया
अगर किसी उपभोक्ता का पंजीकरण एवं औपचारिकताएं पूरी हैं, तो वह गैस बुकिंग के लिए 9493602222 पर मिस कॉल करेंगे। इसके बाद टैक्स्ट मैसेज के रूप में उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर चार नंबर का ओटीपी आएगा, जिसे उपभोक्ता अपने पास या कापी पर लिखकर रख सकते हैं। वहीं, जिस समय रसोई गैस सिलिंडर की डिलिवरी देने कर्मी आएगा तो ओटीपी उपभोक्ता उसे दिखाएगा। इसके बाद एजेंसी से वह ओटीपी ऑनलाइन दर्ज होगा और तब जाकर उन्हें सिलिंडर मिलेगा। साथ ही आगामी सब्सिडी भी जारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

चार नंबर ओटीपी दिखाने के बाद ही उपभोक़्ता को रसोई गैस सिलिंडर मिलेगा। केवाईसी व सुरक्षा जांच भी उपभोक्ताओं को करानी अनिवार्य है। इसमें यहां 190 रुपये पाइप बदलवाने के उपभोक्ता को अदा करनें होंगे, तो बुकिंग कापी फट जाने पर नयी बनवाने के लिए भी उपभोक्ताओं को 60 रुपये देने होंगे।
-राम विलास, संचालक, दीपक गैस एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed