{"_id":"66919ffb49f8d5a8090bea15","slug":"now-fertilizers-and-pesticides-will-be-sprayed-by-drones-dc-started-una-news-c-93-1-ssml1048-128126-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अब ड्रोन से खाद और कीटनाशकों का होगा छिड़काव, डीसी ने किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अब ड्रोन से खाद और कीटनाशकों का होगा छिड़काव, डीसी ने किया आगाज
Sat, 13 Jul 2024 02:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
इफ्को ऊना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आए हुए लोगों को सम्बोधित करते उपायुक्त जतिन लाल।संवाद
ऊना। जिले में ड्रोन के जरिए खाद और कीटनाशकों का छिड़काव करने की परियोजना का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। जिला उपायुक्त जतिन लाल ने इस परियोजना की शुरुआत की। इसके साथ ही जिलेभर में अब ड्रोन के जरिए खेतों पर खाद और कीटनाशकों का छिड़काव होगा।
किसानों को इस छिड़काव के लिए 25 रुपये प्रति कनाल का शुल्क देना होगा। ड्रोन की मदद से चंद मिनट के भीतर आठ से दस कनाल जमीन पर छिड़काव संभव हो पाएगा, जबकि पहले किसानों को इतनी जमीन पर छिड़काव करने में दिनभर जुटे रहना पड़ता था। वहीं, मजदूर लगाने पर उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे थे।
जानकारी के अनुसार ऊना जिले में इस समय चार लोगों को इफको ने प्रशिक्षण के बाद ड्रोन और इलेक्ट्रिक वाहन जारी किए हैं। ऊना, बंगाणा, हरोली और अंब क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति को यह ड्रोन जारी हुआ है। इसके साथ इलेक्ट्रिक वाहन भी दिए गए हैं। कार्यक्रम में जिलेभर के किसानों को संबोधित करते हुए इफको के राज्य विपणन प्रबंधक भुवनेश पठानिया ने कहा कि ड्रोन कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव है। यह तकनीक और कृषि का बेहतरीन तालमेल है। कहा कि किसानों के सिर से छिड़काव का बड़ा बोझ कम होगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अधिक से अधिक नैनो तरल खादों का छिड़काव करें। दानेदार खाद के मुकाबले यह अधिक प्रभावी हैं और इसके शानदार परिणाम हैं।
विज्ञापन
एप से भी ड्रोन की बुकिंग संभव
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए ड्रोन का लाया जाना एक सराहनीय फैसला है। कहा कि सभी किसानों को ड्रोन का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि समय सबसे महत्वपूर्ण है और ड्रोन से समय बचेगा। कहा कि एक एप के माध्यम से भी छिड़काव के लिए ड्रोन की बुकिंग संभव होगी। यह शानदार परियोजना है। उन्होंने कहा कि विदेशों में खेती आज भी हमारे देश से कई गुना अधिक विकसित है। इसका कारण है कि वहां किसान सरकार की परियोजना की जानकारी रखते हैं और उसका लाभ भी लेते हैं। हमारे देश में भी किसानों को इतना जागरूक होना होगा।
इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक माशूक अहमद ने बताया कि इफको का कोई भी उत्पाद कई सालों के शोध का नतीजा होता है। कहा कि इसमें कई पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है। किसानों के लिए नैनो खाद के लिए अब ड्रोन भी लाया गया है। कम कीमत पर शानदार सुविधा की शुरुआत हुई है। अधिक संख्या में इसका लाभ लें। उन्होंने किसानों को ड्रोन की ऑनलाइन बुकिंग के बारे में बताया।
इस मौके पर उप निदेशक कृषि विभाग कुलभूषण धीमान, राजिंद्र शर्मा ऊनको फेड चेयरमैन, आईसीडीपी चेयरमैन विक्रम, इफको डेलीगेट में रविंद्र जसवाल, अमित शर्मा, रजिंद्र राणा, राहुल चौधरी, राज्य अध्यक्ष विजय शर्मा, राकेश कुमार, संजय शर्मा, इफको विक्रय प्रबंधक मोहित शर्मा व गौरव चौधरी मौजूद रहे।