फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now Chintpurni Mahotsav will be celebrated not for one month but for 15 days.

Una News: अब एक माह नहीं, 15 दिन मनाया जाएगा चिंतपूर्णी महोत्सव

Sun, 15 Sep 2024 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 15 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Now Chintpurni Mahotsav will be celebrated not for one month but for 15 days.
अंब (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव अब 30 सितंबर तक यानी 15 दिन तक आयोजित किया जाएगा। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अंब में स्थानीय व्यापार मंडल प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान यह बात कही। सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार जिला स्तरीय महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें अन्य गतिविधियों के साथ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए मेले का आयोजन किया गया है। लेकिन सरकार की मंशा स्थानीय व्यापारियों को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाने की नहीं है। व्यापारियों ने इसे लेकर अपनी राय व्यक्त की थी। इसके चलते यह निर्णय लिया गया है कि मेले में अब 24 से 26 सितंबर तक सांस्कृतिक गतिविधियां तथा 30 सितंबर तक व्यावसायिक गतिविधियों के तहत दुकानें चलाई जाएंगी। बताते चलें कि पहले एक माह तक व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति थी, लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते सरकार ने इसे घटाकर 15 दिन कर दिया है। उधर, व्यापार मंडल अंब के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने निर्णय से सहमति जताते हुए कहा कि इन गतिविधियों से स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता, जिसका समय घटाए जाने से वह संतुष्ट हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed