फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now attendance will be taken in schools through AI chatbot, managers will keep all records

Una News: स्कूलों में अब एआई चैटबॉट से लगेगी हाजिरी, प्रबंधक रखेंगे सारा रिकार्ड

Thu, 25 Jul 2024 04:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 25 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Now attendance will be taken in schools through AI chatbot, managers will keep all records
ऊना। सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर लंबे समय से पेश आ रही परेशानी जल्द दूर होगी। स्कूलों में अब बायोमेट्रिक नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित चैटबाट की मदद से अध्यापकों और अन्य स्टाफ की हाजिरी लगेगी। हाजिरी से जुड़ी सारी व्यवस्था स्कूल प्रबंधक बनाकर रखेंगे। मात्र फोन का इस्तेमाल कर हाजिरी का सारा रिकार्ड तैयार किया जा सकेगा। अगर व्यवस्था रंग लाई तो विद्यार्थियों की उपस्थिति भी इसी चैटबॉट पर दर्ज होगी।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में खराब हालत में पड़ी बायोमीट्रिक मशीनों के कारण ऑनलाइन हाजिरी लगाना मुश्किल हो गया है। इससे निपटने के लिए अब प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रबंधकों को एआई आधारित चैटबॉट के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सॉफ्टवेयर हाजिरी सहित विभिन्न प्रकार के डाटा को बनाने और संरक्षित रखने में मदद करेगा।
विज्ञापन


जिला ऊना के स्कूल प्रबंधकों का प्रशिक्षण डाइट देहलां की ओर से किया जाएगा। इसके लिए 25 और 26 जुलाई का दिन तय किया गया है। इसमें 25 जुलाई को जिला के सात शिक्षा खंडों के वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च स्कूलों के प्रबंधक प्रशिक्षण लेंगे। 26 जुलाई को माध्यमिक एवं उच्च स्कूलों के प्रबंधकों को चैटबॉट के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल खुलते ही नई व्यवस्था होगी लागू

एआई आधारित चैटबाट पर हाजिरी लगने की व्यवस्था छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही यानि 30 जुलाई से लागू हो जाएगी। इस सॉफ्टवेयर का संचालन मोबाइल पर ही किया जा सकता है। स्कूल प्रबंधक मोबाइल पर चैटबॉट खोलकर उपस्थित अध्यापकों और स्टाफ की हाजिरी भरेंगे। शुरुआत में इससे जुड़ी सारी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधकों की रहेगी। हालांकि जिन स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें सही हालत में हैं, वहां उनपर भी हाजिरी जारी रहेगी, जिसे बाद में बंद किया जा सकता है।




जिला के सभी स्कूल प्रबंधक 25 और 26 जुलाई को एआई आधारित चैटबॉट से जुड़ा प्रशिक्षण में हिस्सा लें। यह प्रशिक्षण घर बैठे मोबाइल फोन के जरिए जुड़कर हासिल कर सकते हैं। इसमें किसी प्रकार की चूक न हो, क्योंकि स्कूल खुलते ही इसपर कार्य होगा। अगर प्रशिक्षण सही तरीके से हासिल कर हर दुविधा का हल समय पर हो जाए, तो बाद में परेशानी नहीं होगी।



-राकेश अरोड़ा, प्रधानाचार्य, डाइट देहलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed