{"_id":"63fa489afc47458d3c001922","slug":"now-9-trees-of-khair-cut-from-government-land-in-muchali-una-news-c-19-1-71376-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अब मुच्छाली में सरकारी भूमि से काटे खैर के 9 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अब मुच्छाली में सरकारी भूमि से काटे खैर के 9 पेड़
Sat, 25 Feb 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा के मुछाली में पकड़े गए खैर के मोच्छे। संवाद
बंगाणा (ऊना)। अवैध रूप से पेड़ों को काटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार देर रात बंगाणा के मुच्छाली गांव में सरकारी भूमि से खैर के नौ पेड़ काटे गए। गांव में केवल एक ही ठेकेदार मलकियत भूमि से कटान कर रहा है। शुक्रवार देर रात गांववासियों ने मुच्छाली में सरकारी भूमि पर अवैध कटान देखा। सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने खैर के पेड़ों को काटकर बनाए 46 मोच्छे ठेकेदार के डिपो से अपने कब्जे में लिए।
वन विभाग के नाक तले से अवैध कटान कर ठेकेदार मोटी चांदी कूट रहे हैं। शुक्रवार देर रात बंगाणा के मुच्छाली में जहां अवैध कटान हुआ, वह भूमि विभाग के कार्यालय से चंद मीटर की दूरी पर है। विभाग की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठने लगे हैं। सोलहसिंगी धार वन क्षेत्र में तीन डिप्टी रेंज अधिकारी हैं। 17 पंचायतों की रेंज में आठ से ज्यादा गार्ड और एक रेंज अधिकारी है, फिर भी सोलहसिंगी धार वन क्षेत्र में बेखौफ होकर वन काटुओं द्वारा अवैध कटान किया जा रहा है। बीते दिनों रायपुर मैदान में आम के 50 से अधिक पेड़ों का अवैध कटान हुआ था। विभागीय जांच के बावजूद कटान करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। आम के अवैध कटान की जांच अब रेंज अधिकारी राहुल करेंगे। डीएफओ सुशील राणा ने रामगढ़ धार का रेंज ऑफिसर गिरधारी लाल से चार्ज लेकर रेंज ऑफिसर राहुल को दिया है।
बंगाणा के डिप्टी रेंज अधिकारी बाल किशन शर्मा ने बताया कि मुच्छाली में खैर के नौ ठूंठों की पहचान कर ली गई। डिपो से अवैध कटान के 46 मोच्छे बरामद कर लिए। उक्त जगह की निशानदेही होने के बाद थाना बंगाणा में प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
कुटलैहड़ के हर हिस्से में जाकर पहले अवैध कटान की जांच होगी। पंचायत स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गांव के बुद्धिजीवी लोगों का सहयोग लिया जाएगा ताकि कोई अवैध कटान करने की मंशा न रखे। अवैध कटान करने वालों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
-सुशील राणा, डीएफओ, जिला ऊना