{"_id":"5749e3f24f1c1b6f48691472","slug":"notice-to-electicity-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
Updated Sun, 29 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में दो माह तक विद्युत बिल जमा न करवाने पर विद्युत बोर्ड ने दर्जनों उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। विद्युत बोर्ड ने कहा कि यदि नोटिस मिलने के बाद भी उपभोक्ताओं ने एक माह के भीतर बिल जमा न करवाए, तो मजबूरन विद्युत कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड के एसडीओ सतनाम सिंह ने बताया कि गांव चंदपुर, ललड़ी, पालकवाह, नंगल खुर्द, कलेहड़ा और धुगे के दर्जनों घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत बोर्ड की ओर से नोटिस भेजे गए हैं, यदि नोटिस मिलने के एक माह के भीतर बिजली का बिल जमा नहीं करवाया गया, तो बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इन गांवों के दर्जनों उपभोक्ताओं की 71 हजार की राशि बिजली के बिल न जमा करवाने के कारण देय है। विद्युत बोर्ड के एसडीओ सतनाम सिंह ने जिन घरेलू उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं, उनसे शीघ्र बिल जमा करवाने की अपील भी की है, जिससे विभाग को इस भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने पर विवश न होना पड़े।
विज्ञापन