{"_id":"664d198b147aa4cdf30d4a14","slug":"not-even-an-inch-of-railway-line-has-been-laid-for-anurags-dream-project-raizada-una-news-c-93-1-una1002-124593-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग के ड्रीम प्रोजेक्ट की एक इंच भी नहीं बिछी रेलवे लाइन : रायजादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग के ड्रीम प्रोजेक्ट की एक इंच भी नहीं बिछी रेलवे लाइन : रायजादा
Wed, 22 May 2024 03:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 22 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत एक जनसभा के दौरान प्रत्याशी सतपाल रायजादा संग मुख्यमंत्री सुखविंद
बोले- जब केंद्र ने दिए महज 1000, तब भी अनुराग नहीं खोल पाए मुंह
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर/ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने हमेशा हर बात पर चुप्पी साध रखी है। न केंद्र में वह आपदा के समय बोल पाए और न ही एनपीएस का रुपया वापस लाने को लेकर बात कर पाए हैं और न ही अग्निवीर योजना के खिलाफ मुंह खोला। वह संसदीय क्षेत्र को अपना नहीं मानते हैं।
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हर बार संसदीय क्षेत्र में रेल का ड्रामा किया है। रेल लाइन हमीरपुर तक पहुंचाने को ड्रीम प्रोजेक्ट बताते रहे, लेकिन एक इंच भी रेल लाइन ऊना से हमीरपुर की ओर नहीं बिछ पाई है। उन्होंने बडसर विस क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए महज 1000 रुपए दिए और अनुराग अपनी ही केंद्र सरकार में इसके लिए नहीं बोल पाए। रायजादा ने कहा कि जनता आशीर्वाद देती है, तो वह हमीरपुर तक रेल लाइन पहुंचाएंगे। न केवल जनता की पुरानी मांग को पूरा किया जाएगा, बल्कि अनुराग के ड्रीम प्रोजेक्ट को भी मैं पूरा करूंगा।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार 4 बार सांसद बनकर दिल्ली जा चुके अनुराग ठाकुर को पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने क्षेत्र के लिए क्या किया है। हमीरपुर को आने वाली ट्रेन कहां है, क्यों हमीरपुर की जनता को ट्रेन के नाम पर भ्रमित करके वोटें बटोरकर जीत हासिल करने के बाद पूरे 5 साल गायब रहे।
विज्ञापन
सचित्र