फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   None of the 135 people returned from abroad are corona positive

विदेश से लौटे 135 व्यक्तियों में कोई नहीं कोरोना पॉजिटिव

Thu, 23 Dec 2021 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
None of the 135 people returned from abroad are corona positive
उपायुक्त ऊना कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए। - फोटो : Una
ऊना। कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद ऊना में विदेश से लौटे लोगों की टेस्टिंग जारी है। 27 नवंबर से 21 दिसंबर तक ऊना में 271 यात्री लौटे हैं। जिनकी तय मापदंडों के मुताबिक जांच की जा रही है। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बुधवार को कोविड-19 वायरस की स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 135 व्यक्तियों के टेस्ट किए गए हैं, लेकिन इनमें से कोई भी व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव नहीं पाया गया है और 21 दिसंबर को भी 17 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। ऊना के लिए सुखद बात है कि अब तक विदेश से लौटा कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। अगर कोई व्यक्ति कोविड पॉजीटिव पाया जाता है तो इसके बाद ही ओमिक्रॉन वैरिएंट के लिए उस व्यक्ति की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

राघव शर्मा ने विदेश से लौट रहे सभी व्यक्तियों से घर पर आइसोलेट होने की अपील करते हुए कहा कि वह वापसी की जानकारी पंचायत प्रधान, आंगनबाड़ी या आशा कार्यकर्ता को दें, ताकि समय पर उनकी जांच की जा सके। स्वास्थ्य विभाग विदेश से लौटे व्यक्ति के दो टेस्ट कर रहा है। पहला वापसी के तुरंत बाद और पहले टेस्ट के आठ दिन के बाद दूसरा टेस्ट किया जा रहा है। सहयोग न करने वाले व्यक्तियों की सूचना स्वास्थ्य विभाग संबंधित एसडीएम को दे, ताकि उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में कोविड-19 वायरस के अब 61 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 48 होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इन मरीजों की निरंतर निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि विशेषज्ञ संक्रमण फिर से तेज होने की चेतावनी दे रहे हैं, ऐसे में सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं। उपायुक्त ने पालकवाह में बन रही आरटी-पीसीआर लैब को 5 जनवरी तक शुरू करने को कहा। बैठक में एसडीएम डॉ. निधि पटेल, विशाल शर्मा, विनय मोदी, विकास शर्मा, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा और डॉ. अजय अत्री शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed