Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No vote unless there is participation in education and employment: Chaudhary

जब तक शिक्षा, रोजगार में भागीदारी नहीं, तब तक वोट नहीं : चौधरी

Mon, 26 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
No vote unless there is participation in education and employment: Chaudhary
किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति की बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

कहा- विश्वविद्यालयों में ओबीसी वर्ग को जीरो फीसदी भागीदारी मिल रही

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति की बैठक इंजीनियर बलवीर चौधरी की अध्यक्षता में ढकियां पंजावर में हुई। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि जब तक शिक्षा और रोजगार में भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक कांग्रेस और भाजपा को वोट नहीं डाला जाएगा। बलवीर चौधरी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ओबीसी वर्ग को जीरो फीसदी भागीदारी मिल रही है जबकि सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत भागीदारी मिल रही है। करीब आठ साल पहले भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए विधानसभा से इसलिए वाकआउट कर दिया, क्योंकि पीटीए शिक्षक भर्ती में रोस्टर का पालन नहीं हुआ। वॉकआउट पर टिप्पणी करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार पीटीए शिक्षक भर्ती में बैकलॉग से रोस्टर पूरा किया जाएगा। दुर्भाग्य से आज तक पीटीए शिक्षक भर्ती में बैकलॉग से रोस्टर पूरा नहीं हो सका। इसके विपरीत अगस्त 2020 को डबल इंजन की सरकार ने पीटीए शिक्षा नीति के तहत 1011 टीजीटी बिना कमीशन, बिना बैचवाइज और बिना रोस्टर नियमित कर दिए। यदि आरक्षण नियमावली का पालन होता तो 1011 टीजीटी में से 180 टीजीटी ओबीसी वर्ग से बनने चाहिए थे लेकिन आरक्षण नियमावली का पालन नहीं होने से मात्र 52 टीजीटी ही ओबीसी वर्ग से बन पाए। इसी प्रकार अगस्त 2020 को डबल इंजन की सरकार ने पीटीए शिक्षा नीति के तहत 1909 पीजीटी बिना कमीशन, बिना बैचवाइज और बिना रोस्टर नियमित कर दिए। यदि आरक्षण नियमावली का पालन होता तो 1909 पीजीटी में से 340 पीजीटी ओबीसी वर्ग से बनने चाहिए थे। आरक्षण नियमावली का पालन नहीं होने से मात्र 102 पीजीटी शिक्षक ओबीसी वर्ग से बन पाए। बैठक में महासचिव कैप्टन अमरीक सिंह, सचिव सुभाष कौंडल, हरोली खंड के अध्यक्ष जसपाल चौधरी, सचिव रविंद्र खसरू, गगरेट खंड के अध्यक्ष दुर्लभ सिंह, अंब खंड के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह, प्रियंका देवी, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed