फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   no tolerance of undispline

अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त : सत्ती

Sat, 28 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 28 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
no tolerance of undispline
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी। कार्यकर्ता एकजुटता के साथ प्रत्याशियों की जीत के लिए फील्ड वर्क करें।
विज्ञापन


सत्ती शनिवार को ऊना भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सत्ती ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनावों को गंभीरता से ले रही है। इसके लिए मंडल स्तर पर पूरे प्रदेश में समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल एवं कार्यकर्ताओं की सलाह से उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी का है और उसे सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं को मानना होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत, जिला परिषद, बीडीसी एव नगर निकायों में पार्टी समर्थित प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा जाएगा। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार विकास करवाने में विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास का एजेंडा गौण हो गया है और सिर्फ मुख्यमंत्री कुर्सी बचाने की जंग लड़ रहे हैं। इसके लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। सत्ती ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा दो दिसंबर को धर्मशाला में राज्यस्तरीय रैली कर रही है। इसके लिए ऊना से तीन सौ से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे।


उन्होंने कहा कि इस रैली में मुख्यमंत्री से त्यागपत्र मांगा जाएगा। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ौलिया, सागर दत्त भारद्वाज, अमृत लाल, विनोद पुरी, राजन सहोड़, अवतार घुग्गी, अमरीक, जीत सिंह, मोहित बेदी, अशोक धीमान, विनय आंगरा, रवि जैलदार, विजय साहनी, पूर्ण चंद, जगीरी लाल, अशोक कपिला, शिवकुमार सांभर, नवदीप कश्यप, बलविंद्र गोल्डी, सुमित शर्मा, खामोश, गगन ओहरी, राकेश ठाकुर, उमंग ठाकुर, दिनेश, सुरजीत सैनी व राहुल शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed