फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No speed breakers outside the school, no arrangements for the safety of children

Una News: स्कूल के बाहर न स्पीड ब्रेकर, न बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम

Tue, 21 May 2024 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 May 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
No speed breakers outside the school, no arrangements for the safety of children
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंडोगा का भवन अति व्यस्त रहने वाली ऊना-गगरेट सड़क से बिल्कुल सटा हुआ है। सड़क के साथ ही स्कूल का गेट है, लेकिन हैरत की बात है कि स्कूल के बाहर बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्पीड ब्रेकर तक नहीं है। वहीं, सुरक्षा के अन्य मानकों की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे हर समय हादसे होने का डर रहता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऊना-गगरेट सड़क से मात्र तीन मीटर की दूरी पर प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंडोगा का दो हिस्सों में साझा परिसर है। बीच से सड़क गुजरती है। दोनों स्कूलों में करीब 500 विद्यार्थी पढ़ते हैं। कुछ कक्षाएं स्कूल के एक परिसर में लगती हैं तो कुछ दूसरे परिसर में। ऐसे में बच्चों का सड़क के आर-पार आने-जाने का सिलसिला दिनभर चला रहता है।
विज्ञापन

आधी छुट्टी के समय भी विद्यार्थी बेरोकटोक तरीके से सड़क पार कर दुकानों को जाते हैं। वहीं सड़क से गुजरने वाले वाहन भी बेहद तेज रफ्तार में स्कूल के पास से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यहां हादसा होने का खतरा बन रहता है। मगर चिंताजनक यह है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सड़क पर स्पीड ब्रेकर तक नहीं है, जबकि इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह भी है कि स्कूल से साथ सोमभद्रा नदी की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर भी दिनभर वाहन गुजरते हैं। नदी पर तैयार हो रहे पंडोगा त्यूड़ पुल से जुड़ा सामान लेकर बड़े ट्रक आते-जाते हैं। मगर संपर्क मार्ग पर भी कोई स्पीड ब्रेकर या चेतावनी बोर्ड ही नहीं है। ऐसे में लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।


प्रशासन ने मांगी थी सड़क किनारे स्थित स्कूलों की सूची

बीते दिनों जिला प्रशासन ने ऐसे स्कूलों की सूची मांगी थी, जिनका भवन सड़क किनारे पर स्थित है। इसका मकसद विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाना था। मगर पंडोगा स्कूल की व्यवस्थाएं देखकर यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


जिला में सड़क किनारे स्थित स्कूलों में सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई है। अगर पंडोगा स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चूक हो रही है तो इस बारे में जानकारी हासिल कर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
-देवेंद्र चंदेल, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed