{"_id":"56e95e634f1c1b80628b463e","slug":"no-obey-of-rules-in-mairi-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन निकल गई दावों की हवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन निकल गई दावों की हवा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 16 Mar 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में अोवरलोडिंग कर जाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह में होला मोहल्ला के पहले ही दिन प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा दिया गया। मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने वालों पर प्रशासन नकेल नहीं कस सका है। पहले दिन ही प्रशासन की ओर से बनाई गई तमाम रणनीतियां धराशायी होती नजर आईं।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय ने प्रदेश में भार ढोने वाले वाहनों में सवारियां ढोने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। वहीं, उपायुक्त ने इस बाबत पुलिस अधिकारियों से बैठक कर सख्त निर्देश भी जारी किए थे, लेकिन होली मेले के शुरू होते ही बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने ट्रकों-ट्रालियों को डबल डेकर का रूप देकर उसमें सवार होकर आना शुरू कर दिया है। प्रदेश उच्च न्यायालय के मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद मैड़ी मेले के लिए श्रद्धालु न सिर्फ ट्रकों, टैंपुओं एवं ट्रैक्टर ट्रालियों में प्रदेश की सीमाओं पर बने पुलिस बैरियरों से होकर गुजर रहे हैं बल्कि अधिकांश ट्रकों को तो बाकायदा डबल डेकर बसों की तरह बीच में फट्टों की छत लगाकर उसमें क्षमता से दोगुनी सवारियां लाद कर लाया जा रहा है। वाहनों में क्षमता से अधिक ठूंस-ठूंस कर भरी सवारियों के चलते हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राम चंद, रमेश कुमार, राज कुमार, प्रीतम चंद, रमेश कुमार एवं राजेंद्र का कहना है बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में हर वर्ष लगने वाले मेले के मौके पर पड़ोसी राज्यों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं में अधिकांश ट्रकों में छतें डालकर आते हैं, जिससे किसी अनहोनी दुर्घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा का कहना है कि मेले के दौरान ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उनके चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा।
विज्ञापन