फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No need to go to Parwanoo, Jasur to put rubber on tires of government buses

Una News: सरकारी बसों के टायरों पर रबड़ चढ़ाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा परवाणू, जसूर

Fri, 31 Jan 2025 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
No need to go to Parwanoo, Jasur to put rubber on tires of government buses
तीन करोड़ के टायर रीट्रेड प्लांट निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

एचआरटीसी वर्कशॉप में स्थापित किया जा रहा है टायर रीट्रेड प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एचआरटीसी वर्कशॉप ऊना में सुस्त गति से चल रहे टायर रीट्रेड प्लांट के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। बीते कई माह से प्लांट का निर्माण सुस्त गति से चल रहा था। इस पर एचआरटीसी के उच्च अधिकारियों ने कार्य को तेज गति से करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से कार्य में तेजी आई है। वर्तमान में प्लांट के भवन का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। निगम की तरफ से प्लांट के लिए मशीनें मंगवाने के लिए उच्च अधिकारियों को मांग भेज दी गई है।
एचआरटीसी ऊना डिपो अपनी बसों के लिए बड़ी सुविधा देने जा रहा है। एचआरटीसी ऊना की वर्कशॉप में निगम की बसों के टायरों पर रबड़ चढ़ाने के लिए प्लांट का निर्माण अंतिम चरण में है। इस प्लांट के शुरू होने से रबड़ चढ़ाने वाले टायरों को जसूर और परवाणू नहीं भेजना पड़ेगा। इसके अलावा समय पर बसों के टायरों पर रबड़ चढ़ाने की मांग पूरी हो पाएगी। वर्तमान में जिले में प्लांट की सुविधा न होने से टायरों को बसों पर लादकर परवाणू व जसूर भेजना पड़ता है। ऐसे में इन प्लांटों पर भी कार्य अधिक होने के कारण टायर आने में समय लगता है। इस समस्या को दूर करने के लिए ही एचआरटीसी ऊना की कार्यशाला में प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही बसों की समयसारिणी भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन


कोट्स
टायर रीट्रेड प्लांट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। कुछ माह से यह कार्य धीमी गति से चल रहा था। इसे लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद कार्य में तेजी आई है। इस प्लांट के लिए करीब तीन करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। जल्द ही इस प्लांट के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार धीमान, डीडीएम एचआरटीसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed