फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No evening bus service on Lathiani Kodra to Shahtalai route

Una News: लठियाणी कोड़रा से शाहतलाई मार्ग पर शाम को बस सेवा नहीं

Tue, 29 Apr 2025 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
No evening bus service on Lathiani Kodra to Shahtalai route
पैदल या फिर निजी वाहनों के सहारे रोजाना सफर करने को मजबूर हैं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बुधान (ऊना)। लठियाणी से कोडरा शाहतलाई मार्ग पर बस सेवाओं की कमी से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों, बुजुर्गों और कर्मचारियों के लिए बड़ी समस्या पेश आ रही है। शाहतलाई से कोड़रा चंडीगढ़ के लिए 11 बजे ही बस सेवा उपलब्ध है। उसके बाद कोई भी बस की सुविधा लठियाणी के लिए न होने से लोगों को निजी वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। कोड़रा तक जिला ऊना एवं कोड़रा से आगे जिला बिलासपुर शुरू हो जाता है। स्थानीय निवासियों गुरदेव चंद, रघुवीर चंद, जगदीश चंद, सुशील कुमार, देस, अशोक कुमार, सुखदेव चंद, अमन कुमार, राजकुमार, भैरव दत्त, संजय कुमार, जितेंद्र के अनुसार सुबह के समय कोड़रा से शाहतलाई की ओर एक हाईवे बस की सेवा लंबे समय बाद शुरू हुई है, जिससे कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन शाम के समय शाहतलाई से कोड़रा लठियाणी की ओर कोई भी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। लोगों को या तो पैदल सफर करना पड़ता है या फिर निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जो सभी के लिए संभव नहीं है। इससे समय और धन की बर्बादी होती है। इसके अलावा लठियाणी से कोड़रा शाहतलाई के लिए भी दोपहर तीन बजे के बाद केवल कोड़रा तक ही बस सेवा उपलब्ध रहती है। शाहतलाई तक सीधी बस सेवा न होने से डोहक, बड़गांव, बछरेटू, शाहतलाई जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग और संबंधित प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर शाम के समय भी बस सेवा सुनिश्चित की जाए और कोड़रा से आगे शाहतलाई तक सीधी बस सेवा बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed