फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No entry for vehicles beyond Chintpurni Bus Stand, Shambhu, and Samnoli barriers.

Una News: चिंतपूर्णी बस स्टैंड, शंभू और समनोली बैरियर से आगे वाहनों की नो एंट्री

Wed, 12 Aug 2026 11:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
No entry for vehicles beyond Chintpurni Bus Stand, Shambhu, and Samnoli barriers.
भरवाईं (ऊना)। सावन अष्टमी मेले के दौरान माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट की धारा 112 के तहत आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यह व्यवस्था 13 से 21 अगस्त तक लागू रहेगी। चिंतपूर्णी बस स्टैंड, शंभू बैरियर और समनोली बैरियर से आगे प्रतिबंधित मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

आपातकालीन, मंदिर प्रशासन, सिविल प्रशासन, पुलिस और प्रोटोकॉल वाहनों को छूट दी गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र के होटलों में ठहरे श्रद्धालुओं के वाहनों को रात 9 से सुबह 4 बजे तक निर्धारित शर्तों पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड -2 के स्थानीय निवासियों को नायब तहसीलदार भरवाईं की ओर से जारी वैध पास के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। बाजार में सामान पहुंचाने वाले मध्यम मालवाहक वाहन, जीप और यूटिलिटी वाहन रात 9 से सुबह 4 बजे तक ही प्रतिबंधित क्षेत्र में जा सकेंगे।
पानी के टैंकरों के लिए रात 11 से सुबह 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अन्य पासधारक वाहनों को भी नायब तहसीलदार भरवाईं की अनुमति के अनुसार प्रवेश मिलेगा।
होशियारपुर की तरफ से आने वाले ऐसे भारी वाहन जिनका गंतव्य चिंतपूर्णी या भरवाईं नहीं है, उन्हें मुबारिकपुर से अंब होते हुए कलोहा, नैहरनपुखर और नादौन की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे वाहनों को मुबारिकपुर-भरवाईं-धर्मशाला मार्ग पर चलने की अनुमति नहीं होगी।

मेले के दौरान चिंतपूर्णी अस्पताल रोड को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट की धारा 115 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed