फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   no award on winning gold

किसान के बेटे विशाल ने जीता गोल्ड, नहीं मिला सम्मान

Mon, 25 Apr 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 25 Apr 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
no award on winning gold
गोल्ड मेडल के साथ विशाल। - फोटो : अमर उजाला

ईरान में आयोजित एशियाई कबड्डी कप को भारत के नाम करने में जिला ऊना देहलां गांव के विशाल भारद्वाज का अहम रोल रहा है। ईरान के तेहरान में 13 से 19 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में 8 देशों की टीमों ने भाग लिया। देहलां गांव के विशाल भारद्वाज ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलवाई। विशाल भारद्वाज देहलां गांव से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन


विशाल के पिता विद्या सागर और माता अंजू खेतीबाड़ी कर अपने घर का निर्वाह कर रहे हैं। विशाल भारद्वाज जिला ऊना के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कबड्डी खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखाया है। विशाल ने इस चैैंपियनशिप में गोल्ड अपने नाम कर देश को गौरवान्वित किया है। विशाल शर्मा मौजूदा समय में पिछले तीन वर्षों से बिलासपुर स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण के साथ-साथ ग्रेजुएशन भी कर रहे हैं। फाइनल मुकाबले में विशाल ने 14 प्वाइंट का योगदान देकर आल राउंडर का खिताब भी अपने नाम किया है।
विज्ञापन


सरकार से नहीं मिला सम्मान
ईरान के तेहरान में आयोजित एशियाई कबड्डी कप में भारत की जीत में अहम रोल अदा करने वाले विशाल को प्रदेश सरकार ने सम्मान तक देना मुनासिब नहीं समझा। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले विशाल भारद्वाज और उसके परिवार को केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार से किसी भी तरह की प्रोत्साहन राशि भी नहीं नसीब हो सकी। इस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाने वाले विशाल सहित अन्य कबड्डी खिलाड़ियों का हौसला टूटता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों और परिजनों ने किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विशाल भारद्वाज का ऊना पहुंचने पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। राकेश वशिष्ठ, अंकुश, शिवम भारद्वाज, रजत वशिष्ठ, राम वशिष्ठ, अक्षय, दीपक, स्वर्ण सिंह, पंकज शर्मा, अनुराग, सुरेंद्र, जोगिंद्र सहित अन्यों ने फूल मालाएं पहनाकर विशाल को सम्मानित किया। ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश वशिष्ट ने विशाल भारद्वाज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की है कि जिला ऊना के देहलां गांव से संबंध रखने वाले विशाल भारद्वाज को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सम्मान और अन्य लाभ प्रदान किए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed