श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे इंतजाम धराशायी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं के सैलाब के आगे प्रशासन की ओर से किए गए सभी इंतजाम धराशायी हो गए। जहां मां के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइनें बड़ी धीमी गति से आगे बढ़ीं, वहीं मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को तीन घंटे से भी ज्यादा समय का लंबा इंतजार करना पड़ा। कई श्रद्धालु एक-दूसरे के आगे लाइनों में लगते भी नजर आए। तपती धूप में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं लंबी लाइनों में घंटों खड़े रहकर दर्शन का इंतजार करते दिखे। कई बार श्रद्धालुओं ने लाइनों को तोड़कर खुद ही तीन-तीन लाइनें लगा लीं। कई श्रद्धालु तो बिना दर्शन कर घरों को वापस लौट गए।
वहीं, प्रशासन की व्यवस्थाओं के पुख्ता दावे कहीं नजर नहीं आए। आउट गेट पर श्रद्धालुओं की खूब एंट्री हुई। लिफ्ट के पास से भी कई श्रद्धालु माथा टेकने के लिए जाते हुए देखे। वहीं, तलवाड़ा बाईपास पर गाड़ियों की आवाजाही से घंटों जाम लग रहा है। मंदिर रोड पर सवारियां ढोने वाले वाहनों पर कोई रोक अभी तक नहीं लगी है। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में पिछले कुछ दिनों से ऐसा देखने को मिल रहा है कि यहां प्रशासन के नियमों की किसी को कोई परवाह नहीं है।
प्रशासन भी व्यवस्था बनाने को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, प्रशासन को बार-बार यहां भीड़ वाले दिन आ रही अव्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाया जा रहा है, लेकिन लगता है कि मंदिर न्यास के प्रशासनिक अधिकारी अव्यवस्थाओं को लेकर अपनी कोई जवाबदेही नहीं देना चाहते हैं। यही कारण है कि कुछ न्यास के अधिकारी फोन उठाना उचित नहीं समझते। मंदिर अधिकारी सरोज कुमारी का कहना है कि प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ के चलते कुछ दिक्कतें आई हैं, लेकिन सुरक्षा कर्मियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं।