फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nitin Numberdar Gagret, Ajay Thakur become president of Daulatpur Chowk Division

Una News: नितिन नंबरदार गगरेट, अजय ठाकुर बने दौलतपुर चौक मंडल के अध्यक्ष

Fri, 17 Jan 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nitin Numberdar Gagret, Ajay Thakur become president of Daulatpur Chowk Division
गगरेट व दौलतपुर भाजपा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष समर्थकों के साथ। संवाद
पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव राजू के नाम पर नहीं बनी सहमति
विज्ञापन

दो ध्रुवों में बंटी गगरेट भाजपा के समक्ष मंडल अध्यक्ष का चुनाव था कड़ी चुनौती
मंडलाध्यक्षों को फोन कर पार्टी मुख्यालय ऊना बुलाया और कर दी तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट/दौलतपुर (ऊना)। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा मंडल गगरेट और दौलतपुर चौक के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। गगरेट मंडल से नितिन और दौलतपुर से अजय को मंडल अध्यक्ष की कमान मिली है। हालांकि, भाजपा ने बूथ अध्यक्षों के समक्ष मंडल अध्यक्षों की घोषणा करने के बजाय हर लड़ाई-झगड़े को मिटाने के लिए ऊना पार्टी मुख्यालय पर ही मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव राजू के नाम पर सहमति न बन पाने पर दौलतपुर चौक से अजय ठाकुर मंडल अध्यक्ष बने हैं। मंडलों पर गुटबाजी हावी न हो, अब नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों के समक्ष यह चुनौती होगी। दरअसल दो ध्रुवों में बंटी गगरेट भाजपा के समक्ष मंडल अध्यक्ष का चुनाव करवा पाना कड़ी चुनौती थी। यही वजह रही कि हर बार मंडल अध्यक्ष के चुनाव टलते रहे। पार्टी हाईकमान के समक्ष भी इस चुनाव को संपन्न करवाना कड़ी चुनौती बना हुआ था। बुधवार को भी हरवाल में मंडल अध्यक्षों के चयन के लिए समय रखा गया था। लेकिन, पार्टी हाईकमान की ओर से विरोध को भांपते हुए ऐन मौके पर चुनाव टाल दिया गया। वीरवार को दोनों नियुक्त किए गए मंडलाध्यक्षों को फोन कर पार्टी मुख्यालय ऊना बुलाया गया और वहीं पर दोनों के नामांकन-पत्र भरवा कर इन्हें मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। यह पहली मर्तबा है जब भाजपा ने प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। मंडल अध्यक्ष बनने के लिए भाजपा ने 45 साल की आयु सीमा तय की थी। जाहिर है कि भाजपा युवाओं को संगठन में आगे लाकर युवा मतदाताओं पर भी फोकस कर रही है। उधर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि मंडल अध्यक्षों के साथ पार्टी को गगरेट में और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे चैतन्य शर्मा ने कहा कि भाजपा युवा सोच को लेकर आगे बढ़ रही है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नितिन नंबरदार व अजय ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने जो उन पर विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी को धरातल स्तर पर मजबूत किया जाएगा। नितिन नंबरदार जिला भाजपा में सचिव पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं अजय ठाकुर भी गगरेट भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed