फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nishant Guleria first in mechanic motor vehicle trade

मैकेनिक मोटर वाहन ट्रेड में निशांत गुलेरिया प्रथम

Sat, 17 Sep 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Nishant Guleria first in mechanic motor vehicle trade
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सत्र 2021-22 में उतीर्ण हुए प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-प - फोटो : Una
ऊना। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सत्र 2021-22 में उत्तीर्ण हुए प्रशिक्षणार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल ने की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आईटीआई ऊना के सत्र 2021-22 में रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा है। कुल 549 में से 522 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। मैकेनिक मोटर वाहन ट्रेड में निशांत गुलेरिया ने 480 अंक के साथ प्रथम, मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में अनमोल ठाकुर ने 519 अंक पाकर प्रथम, डीजल मैकेनिक में सुखविंद्र सिंह ने 502 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन में हरदीप सिंह ने 553 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा फिटर में महेश कुमार ने 509, टर्नर में 500 अंकों के साथ अरुण सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में मनीषा ने 555, ऑटो इलेक्ट्रिकल में कुमेश ने 492, प्लंबर में दिलाबर मोहम्मद ने 518, वेल्डर में अजय कुमार ने 530 और कारपेंटर ट्रेड में रजत कुमार ने 484 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में विभिन्न व्यवसायों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय से संबंधित राष्ट्रीय प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर कुलदीप दयाल ने बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश सरकार के माध्यम से बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर आईटीआई प्रधानाचार्य रविंदर सिंह बनियाल सहित आईटीआई के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed