{"_id":"69a9c394ab51c3f62305add6","slug":"nine-injured-in-four-road-accidents-on-holi-tractor-trolley-overturned-in-charan-ganga-area-una-news-c-93-1-una1002-183656-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: होली के दिन चार सड़क हादसों में नौ घायल, चरणगंगा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: होली के दिन चार सड़क हादसों में नौ घायल, चरणगंगा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
Fri, 06 Mar 2026 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:24 AM IST
विज्ञापन
अंब(ऊना)। उपमंडल अंब में होली के दिन चार अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोग घायल हुए हैं। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में चरणगंगा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रविंद्र पुत्र हरदीप सिंह निवासी अमृतसर, अजय कुमार पुत्र दलीप निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है।
वहीं सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग बैह-ढोंटा में एक शोक सभा में शामिल होकर घर वापस जा रहे थे। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद यह हादसा हुआ। भरवाईं की तरफ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की सामने से आ रही कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी पांचों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों की पहचान थड़ा निवासी ऊषा देवी, मनभरी, एकता देवी, रवि कुमार और चालक अनिल कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया।
वहीं मुबारिकपुर में बाइक-कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। घायल की पहचान दविंद्र (30) पुत्र कुलदीप कुमार निवासी लोअर भंजाल के रूप में की गई है।
विज्ञापन
वहीं अंब थाना क्षेत्र में एक बाइक के सामने अचानक लावारिस पशु आ जाने के कारण प्रवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। घायल की पहचान राजेश गिरि पुत्र राम गिरि निवासी बिहार जो कि वर्तमान में अंब में रहता है, के रूप में हुई है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।