{"_id":"571a25d64f1c1b4b048b4efa","slug":"nine-hours-light-cut-in-lower-pandonga","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर पंडोगा में नौ घंटे गुल रही बत्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर पंडोगा में नौ घंटे गुल रही बत्ती
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 22 Apr 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों को बिजली की समस्या सताने लगी है। बिजली बोर्ड आए दिन अघोषित कट लगा रहा है। ऐसे में विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। उपमंडल हरोली के गांव लोअर पंडोगा में वीरवार रात 11 बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। नौ घंटे लगातार विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को मच्छरों की गुनगुनाहट में ही रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
हालांकि, विद्युत बोर्ड द्वारा सप्ताह में एक दिन कट लगाकर विद्युत लाइनों की मरम्मत की जाती है। विद्युत लाइनों की मरम्मत के बाद भी जिले में विद्युत बोर्ड आए दिन पावर कट लगा रहा है। भीषण गर्मी में बिजली न आने के कारण लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। विद्युत बोर्ड द्वारा मनमर्जी से कट लगाने से दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासी जरनैल सिंह, बिट्टू, राम कुमार, विनोद, अमरजीत, राम कृष्ण, अमृत लाल, रोहित, भजन सिंह, संजीव तथा नानक आदि का कहना है कि वीरवार को गांव में रात भर विद्युत आपूर्ति ठप रहने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे अघोषित कटों से लोगों में विद्युत बोर्ड के प्रति रोष पनप रहा है। गर्मी में खास कर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, विद्युत बोर्ड के एसडीओ रूप चंद का कहना है कि रात के समय तेज हवा चलने के कारण विद्युत लाइनों में तकनीकी खराबी आने से कुछ समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिसे सुचारु करवा दिया गया है।
विज्ञापन