फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Newly elected ward members of Gram Panchayats took the oath of office and secrecy.

Una News: ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Sun, 28 Jun 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 28 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Newly elected ward members of Gram Panchayats took the oath of office and secrecy.
भंजाल पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य सामूहिक चित्र में। संवाद
बड़ूही/भरवाईं/जोल/अंब/नंदपुर‎/मुबारिकपुर (ऊना)। जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शनिवार को पंचायत प्रधानों की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इसी कड़ी में विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत भैरा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान बलदेव प्रसाद ने की। प्रधान ने पंचायत के सभी सात वार्ड सदस्यों को उनके पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी क्षेत्र की छपरोह पंचायत में नवनिर्वाचित पंचों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर पंचायत और गांव की सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं आरके ग्रुप द्वारा जनगणना के महत्व पर आधारित एक जागरूकता नाटिका प्रस्तुत की गई। उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत खरयालता में नवनिर्वाचित प्रधान गिरधारी लाल धीमान ने पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई।
विज्ञापन

ब्लॉक अंब की ग्राम पंचायत राजपुर जस्वां में शनिवार को नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर राजपुर जस्वां वेल्फेयर सोसायटी की ओर से नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान अनिल कुमार और सभी पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सेरी में नवनिर्वाचित प्रधान रंजू बाला ने पंचायत के सभी नवनिर्वाचित पंचों को गोपनीयता एवं अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। गगरेट क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंजाल और रामनगर (नकड़ोह) में पंचायत प्रधानों द्वारा सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भंजाल पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य सामूहिक चित्र में। संवाद

भंजाल पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य सामूहिक चित्र में। संवाद

भंजाल पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य सामूहिक चित्र में। संवाद

भंजाल पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य सामूहिक चित्र में। संवाद

भंजाल पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य सामूहिक चित्र में। संवाद

भंजाल पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य सामूहिक चित्र में। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed