फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New revelation in Anshika murder case, accused Pravesh says he killed her with two knives

Una News: अंशिका हत्याकांड में नया खुलासा, आरोपी प्रवेश बोला-दो चाकुओं से की हत्या

Sun, 28 Sep 2025 01:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
New revelation in Anshika murder case, accused Pravesh says he killed her with two knives
अक्षिता हत्या मामले में घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम। संवाद
पुलिस शनिवार को आरोपी प्रवेश को घटनास्थल पर लेकर गई
विज्ञापन



अंशिका का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हालत में झाड़ियों से बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की पंचायत बैरियां में अंशिका हत्याकांड की जांच लगातार नए सबूत और खुलासे सामने ला रही है। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी प्रवेश को शनिवार को घटनास्थल पर लेकर गई, जहां गहन छानबीन की गई। हालांकि मौके से इस बार कोई नया सबूत नहीं मिला। इस दौरान आरोपी प्रवेश ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने मोबाइल फोन और चाकू अपने गांव भिंडला के पास झाड़ियों में फेंक दिए थे। इस पर पुलिस ने आरोपी को भिंडला लेकर जाकर उसकी निशानदेही पर खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। इस तलाशी के दौरान अंशिका का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुआ, जिसे चार टुकड़ों में तोड़कर फेंका गया था। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, ताकि इससे जुड़ी अहम जानकारियां हासिल की जा सकें। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवेश ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया कि अंशिका की हत्या के लिए उसने एक नहीं, बल्कि दो चाकुओं का इस्तेमाल किया था। ये चाकू रसोई में इस्तेमाल होने वाले साधारण प्रकार के थे। हालांकि, अब तक सभी चाकू बरामद नहीं हो पाए हैं। चूंकि यह क्षेत्र जंगलों से घिरा हुआ है, इसलिए हथियारों की बरामदगी चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है। पुलिस की टीम तलाशी अभियान में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी को एक बार फिर घटनास्थल पर ले जाकर हत्या में प्रयुक्त हथियारों को ढूंढने का प्रयास करेगी। जांच के दौरान आरोपी प्रवेश के चाचा संजीव कुमार से भी पुलिस ने पूछताछ की है। लेकिन अब तक की जांच में उनकी किसी भी प्रकार की संलिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर बिंदु की गहन जांच की जा रही है। इसके तहत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी ताकि घटना से जुड़े हर पहलू का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि हर तकनीकी और भौतिक सबूतों को एकत्रित करके इस मामले को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। अंशिका की दर्दनाक हत्या से परिजन गहरे सदमे में हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है। ग्रामीण प्रशासन से ठोस कदम उठाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। एएसपी सुरिंदर शर्मा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर भिंडला के नजदीक झाड़ियों से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी और भी सबूत जुटाए जा रहे हैं और पुलिस की प्राथमिकता है कि आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया जाए, ताकि उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed