फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   new pension scheme should cancil

नई पेंशन स्कीम को रद्द किया जाए

Sun, 12 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sun, 12 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
new pension scheme should cancil
ऊना में बैठक के दारान राजकीय अध्यापक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला इकाई की बैठक बीआरसी भवन ऊना में अध्यक्ष संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर आगामी रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन


संघ ने नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, डीपीई के लिए समान काम-समान वेतन देने तथा उन्हें एकमुश्त छूट देकर सभी को प्रवक्ता पदनाम देने की मांग की। वहीं, संघ ने कहा कि 2010 से पहले नियुक्त सभी टीजीटी को पदोन्नति में विकल्प से एक मुश्त छूट दी जाए। संघ ने बोर्ड परीक्षाओं में मानदेय बढ़ाने पर प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान का आभार जताया है। बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने शिक्षकों की समस्याओं को प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष उठाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने समस्त शिक्षकों से बैठक में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही हमारी शक्ति है।
विज्ञापन


इस दौरान राज्य मुख्य संरक्षक मनोहर लाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला मुख्य संरक्षक ओंकार शर्मा, सलाहकार राकेश अरोड़ा, अजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सैणी, राणा रवि, संदीप, अनिल ठाकुर, जिला महासचिव विनोद कुमार, प्रेस सचिव डॉ. किशोरी लाल, वित्त सचिव अशोक कुमार, सुरेंद्र, राजन शर्मा, अनुज शर्मा, अश्वनी कुमार, गणेश, राजेंद्र बैंस, सतीश, असीम कुमार, नीरू वर्मा, मीना दत्ता, इंदु वाला, संदेश पाठक, कुसुम लात एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed