फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New executive of Bharatiya Janata Party Gagret Mandal formed

Una News: भारतीय जनता पार्टी गगरेट मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

Sun, 02 Mar 2025 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
New executive of Bharatiya Janata Party Gagret Mandal formed
नितिन ठाकुर अंबोटा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत गगरेट मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में नितिन ठाकुर (अंबोटा) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके साथ नीना देवी (अंबोटा), प्रिंस जसवाल (गगरेट), संदीप संधू (कलोह) और बृजपाल सिंह (गुगलैहड़) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अतुल शर्मा (गगरेट) और पंकज कौंडल (अंदौरा लोअर) को महामंत्री, जबकि नेहा चंदेल (मवा सिंधियां) को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मीडिया और प्रवक्ता टीम में प्रिंस सुधेरा (बढ़ेडा राजपूतांं) को मीडिया प्रभारी और रमेश हीर (गगरेट) को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। संगठन के सुचारु संचालन के लिए उषा रानी (अंदौरा लोअर), नीलम ठाकुर (मुबारिकपुर), किरण ठाकुर (ओयल), संदीप ठाकुर (बढ़ेड़ा राजपूतां) एवं राजीव कुमार (कुठेड़ा जसवालां) को सचिव बनाया गया है। कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी तरसेम लाल (गगरेट) को कार्यालय सचिव के रूप में सौंपी गई है। डिजिटल विस्तार को ध्यान में रखते हुए दिलबाग सिंह (बडोह) को आईटी संयोजक तथा राज मोहन (टटेहड़ा) को आईटी सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, मोहित चौधरी (मुबारिकपुर) को सोशल मीडिया संयोजक और दीपक जसवाल (जाडला कोड़ी) को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed