{"_id":"65b14e4a34fd0e90e00512f8","slug":"new-drinking-water-scheme-will-be-prepared-in-amb-with-rs-1090-crore-cm-will-lay-the-foundation-stone-on-28th-una-news-c-93-1-una1001-16047-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब में 10.90 करोड़ से तैयार होगी नई पेयजल योजना, सीएम 28 को करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब में 10.90 करोड़ से तैयार होगी नई पेयजल योजना, सीएम 28 को करेंगे शिलान्यास
Wed, 24 Jan 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
ऊना। नगर पंचायत बनने के बाद अंब कस्बे में शहरी सुविधाओं का ढांचागत विकास रफ्तार पकड़ने लगा है।
क्षेत्र को बड़ी सौगातें देने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं। इस कड़ी में अंब वासियों को पेयजल की नई सुविधा मिलने जा रही है। शहरी क्षेत्र के अनुरूप अंब कस्बे के लिए करीब 10.90 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का शिलान्यास होने जा रहा है।
पेयजल सुविधा के फलीभूत होने से आने वाले समय में क्षेत्रवासियों की कम पेयजल संबंधित परेशानियां दूर होंगी और पर्याप्त मात्रा में लोगों को पेयजल मुहैया होगा। योजना के कार्य को लेकर जल शक्ति विभाग की ओर से अपने स्तर की कसरत को पूरा कर लिया गया है। टेंडर आवंटन का कार्य भी पूरा हो चुका है। योजना के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से करीब आठ पेयजल टैंकों का निर्माण किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर बनने वाले इन टैंकों के लिए विभाग की ओर से अंब क्षेत्र के आसपास ही जगह का चयन कर लिया गया है। प्रस्तावित टैंकों में किसी की क्षमता छह लाख लीटर तो किसी की तीन लाख ऐसे रहेगी। बड़ी पेयजल योजना से अंब क्षेत्र की करीब दस हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इससे पूर्व यहां पर क्षेत्र के लोगों को ग्रामीण क्षेत्र के लिहाज से ही पेयजल आपूर्ति सुविधा दी जा रही थी। लेकिन, नगर पंचायत बनने के बाद से अब शहरी क्षेत्र में होने वाली प्रति व्यक्ति पेयजल आपूर्ति का लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।
-- -
अमृत मिशन योजना बनेगी वरदान
अंब कस्बे में नई पेयजल योजना का निर्माण अमृत मिशन योजना के तहत किया जा रहा है। योजना में आठ के लगभग पेयजल टैंकों से क्षेत्र के हर घर तक पेयजल पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति करेगा। योजना के कार्य को मुख्यमंत्री 28 जनवरी को शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
-- --
जल शक्ति विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की मौजूदगी में इस कार्य का शुभारंभ करेंगे।
-होशियार सिंह जस्सल, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, अंब।