{"_id":"68ce92644bfb0b895404cfcd","slug":"new-bridge-connecting-haroli-to-una-ready-to-be-inaugurated-during-navratri-una-news-c-93-1-una1002-166102-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली से ऊना को जोड़ने वाला नया पुल तैयार, नवरात्र में होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली से ऊना को जोड़ने वाला नया पुल तैयार, नवरात्र में होगा उद्घाटन
विज्ञापन
विकास की बात
छह माह के रिकॉर्ड समय में विभाग ने बनाकर तैयार कर दिया पुल, क्षेत्र की जनता को मिलेगी सुविधा
बरसात के दिनों में पेश आ रही समस्याओं से क्षेत्र की जनता को मिलेगी निजात
सुनील जसवाल
हरोली (ऊना)। हरोली से ऊना जाने वाली सड़क पर वाया अपर धर्मपुर होकर कांगड़ को जोड़ने वाला नया पुल बनकर तैयार हो गया है। पहले इस स्थान पर गहरी खड्ड बहने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी। स्थानीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए सरकार ने यहां पुल निर्माण कार्य शुरू किया था, जो अब पूरा हो चुका है। लगभग छह महीने में 4.64 करोड़ रुपये की लागत से 38 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण किया गया है। नवरात्र के अवसर पर इसका उद्घाटन कर इसे आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
इस पुल के तैयार होने से हरोली क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका सीधा संपर्क ऊना मुख्यालय से सुगम होगा। अब बस इसके औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री अपने गृह क्षेत्र की इस बड़ी सौगात का जल्द शुभारंभ करेंगे।
लोक निर्माण विभाग हरोली मंडल के अधिशाषी अभियंता ई. बलदेव सिंह ने बताया कि पुल का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। यह परियोजना केंद्र सरकार के वित्त पोषित फंड से पूरी हुई है।