फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Neighboring Pakistan, America are not reliable: Jagatram

पड़ोसी पाकिस्तान, अमेरिका विश्वसनीय नहीं : जगतराम

Sun, 11 May 2025 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Neighboring Pakistan, America are not reliable: Jagatram
कहा, इंदिरा ने कभी तीसरे देश का दखल कबूल नहीं किया
विज्ञापन

युद्ध के समय सभी देशवासियों ने सरकार को दिया था सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पड़ोसी पाकिस्तान, अमेरिका और ट्रंप विश्वसनीय नहीं हैं। यह बात राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव और प्रदेश इंटक के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने प्रेस बयान में कही है। बताया कि भारत ने पहले भी कई युद्ध किए हैं। 1962 में चीन का युद्ध, 1965 तथा 1971 में पाकिस्तान युद्ध, 1999 में कारगिल का युद्ध भी देखा है। मैं सिविल डिफेंस कमेटियों का सदस्य भी रहा। ब्लैक आउट और अन्य रक्षात्मक उपायों को नजदीक से देखा और आसमान पर आग लगे जहाजों को देखा। 1965 में भारत की फौजें पूरी तरह लाहौर में पहुंच चुकी थीं। 1971 में पाकिस्तान के जनरल नियाजी ने भारत के जनरल अरोड़ा और मुक्ति वाहिनी के आगे 92000 पाकिस्तानी फौजियों ने आत्म समर्पण कर दिया और देश के लोगों ने इंदिरा को दुर्गा माता कहना शुरू कर दिया। इंदिरा ने कभी तीसरे देश का दखल कबूल नहीं किया। अब तो अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ही भारत पाकिस्तान के सीजफायर की घोषणा कर दी, जो 3 घंटे भी नहीं चली। सभी युद्धों में भारत की समस्त जनता हिंदू, सिख, मुसलमान, ईसाई, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, उद्योगपतियों ने एकजुट होकर तत्कालीन सरकारों का पूरा सहयोग किया। बहुत से लोगों ने अपने सोने के गहने भी सरकार को दान में दे दिए। उस समय सांप्रदायिकता, जात-पात, धार्मिक प्रचार नहीं होता था। केवल बेरोजगारी और विकास की बात होती थी। अब ये सारी बातें गायब हैं। जगतराम ने यह भी बताया कि आज तक पाकिस्तानियों का मुकाबला पुराने सैनिक ही कर रहे हैं। अग्निवीर अभी बहुत दूर हैं। फौज में 1,80,000 पद खाली पड़े हैं, उनको भरा जाए। ट्रंप से दोस्ती के बाद सरकारी क्षेत्र के 23 उद्योग निजी क्षेत्र को बेच दिए गए हैं। लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed