फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nehri Nauranga Panchayat head suspended on serious corruption charges

Una News: भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में नेहरी नौरंगा पंचायत की प्रधान निलंबित

Tue, 30 Dec 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 30 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Nehri Nauranga Panchayat head suspended on serious corruption charges
नंदपुर (ऊना)। विकास खंड अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेहरी नौरंगा की प्रधान नीलम कुमारी को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत अधिकारी ऊना द्वारा हिमाचल प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1994 (संशोधित) एवं संबंधित नियमों के तहत की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जारी आदेशों के अनुसार वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के दौरान पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में यह पाया गया कि निविदाएं नियमानुसार आमंत्रित नहीं की गईं, फर्जी बिल प्रस्तुत किए गए, फर्जी मस्टररोल बनाए गए तथा मजदूरों के हस्ताक्षर भी जाली पाए गए। श्मशानघाट निर्माण सहित अन्य कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ऊना एवं पंचायत निरीक्षक द्वारा की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए। कारण बताओ नोटिस का उत्तर भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके चलते यह निष्कर्ष निकाला गया कि आगामी जांच प्रभावित हो सकती है तथा पंचायत अभिलेखों से छेड़छाड़ की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


इन परिस्थितियों को देखते हुए नीलम कुमारी को प्रधान पद से निलंबित करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि वह पंचायत की समस्त चल-अचल संपत्ति एवं अभिलेख तत्काल पंचायत सचिव को सौंपें। मामले में आगे की जांच हिमाचल प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा 146 के अंतर्गत जारी रहेगी। इस कार्रवाई से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है और मामले को क्षेत्र में गंभीरता से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अधिकारी सरवण कश्यप ने बताया कि नेहरी नौरंगा पंचायत प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसकी प्राथमिक जांच में कई आरोप सही पाए गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पंचायत प्रधान को निलंबित किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed