फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NEET: Out of 1512 candidates, 1481 appeared, 31 absent.

नीट : 1512 अभ्यर्थियों में से 1481 हुए शामिल, 31 गैरहाजिर

Mon, 05 May 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
NEET: Out of 1512 candidates, 1481 appeared, 31 absent.
के वी सलोह में नीट परिक्षा देने आते हुए अभ्यर्थी।संवाद
शिक्षा
विज्ञापन

पहली बार सरकारी शिक्षण संस्थानों में हुआ नीट का आयोजन
पुलिस निगरानी और सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में हुआ संचालन
सुबह 11 बजे परीक्षा केंद्रों में पहुंचे अभ्यर्थी, अभिभावक भी मुख्य गेट से रहे बाहर
राजकीय महाविद्यालय ऊना में प्रबंधन ने अपने स्तर पर ही की पेयजल की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के चार परीक्षा केंद्रों में रविवार को नीट की परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन हुआ। इस परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय सलोह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह, राजकीय महाविद्यालय ऊना, जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूवेला सहित चार केंद्र परीक्षा के लिए चिह्नित किए गए थे। 1512 अभ्यर्थियों में से 1481 ही इसमें शामिल हुए। 31 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
केंद्रीय विद्यालय सलोह के प्रिंसिपल एवं नोडल ऑफिसर नीलम गुलेरिया के अनुसार नीट की परीक्षा पुलिस की निगरानी और सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में करवाई गई। पहली बार यह परीक्षा सरकारी संस्थानों में ही आयोजित करवाई गई। इससे पहले इस परीक्षा के लिए निजी शिक्षण संस्थानों को शामिल किया जाता था। इस बार इस परीक्षा का संचालन सरकारी संस्थानों में ही किया गया। सुबह 11:00 बजे ही परीक्षा केंद्र में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचना शुरू हो गए। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट के भीतर मात्र अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया गया और अभिभावक परीक्षा केंद्र के गेट के बाहर रहे। सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 1:30 तक बच्चों के बायोमेट्रिक सहित अन्य पैरामीटरों के तहत जांच पड़ताल का सिलसिला पुलिस की देखरेख में जारी रहा। जो हिदायतें दी गई थी, उसके तहत ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में शामिल किया गया। 1:30 बजे बच्चे अपने-अपने परीक्षा केंद्र में बैठे। उसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं होने दिया गया। दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक परीक्षा संचालित की गई। राजकीय महाविद्यालय ऊना में काॅलेज प्रबंधन की ओर से अभ्यर्थियों के लिए अपने स्तर पर ही पीने के पानी की व्यवस्था की गई। गर्मी और उमस का ऐसा माहौल था कि इस तरह का प्रबंध कॉलेज को अपने स्तर पर करना पड़ा। सबसे बड़ा केंद्र राजकीय महाविद्यालय ऊना रहा। जहां पर 21 कमरे इस परीक्षा को शांतिप्रिय और सफलतापूर्वक संचालन के लिए चिह्नित किए गए थे। दूसरी ओर जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह में भी नीट की परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
विज्ञापन

बॉक्स

कशिश का कहना है कि वह पहली बार नीट की परीक्षा में शामिल हुईं। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर सब कुछ बाहर रखवा दिया गया। अभिभावक भी भीतर प्रवेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

जसप्रीत का कहना है कि परीक्षा देने को लेकर खासी उत्सुकता रही। परीक्षा केंद्र में तमाम गतिविधियां सीसीटीवी और पुलिस की देखरेख में संचालित की गई। तमाम तरह के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
बॉक्स

काव्य शर्मा का कहना है कि नीट की परीक्षा में प्रबंधन की ओर से इंतजाम पुख्ता किए गए थे। पुलिस और बायोमीट्रिक मशीन से जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र में परीक्षा से संबंधित वस्तुएं ही अनिवार्य रहीं।

बॉक्स

पूर्णज्य का कहना है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले माहौल को देखकर कुछ समय के लिए विचलित हुए लेकिन सबको विभिन्न प्रकार की प्रक्रिया में गुजरता देखकर मन में परीक्षा को लेकर उत्सुकता बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed