फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Neerjana Rana became President, and Raj Kumar Malli became Vice President unopposed.

Una News: नीरजना राणा अध्यक्ष और राज कुमार मल्ली निर्विरोध उपाध्यक्ष बने

Wed, 24 Jun 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 24 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Neerjana Rana became President, and Raj Kumar Malli became Vice President unopposed.
टाहलीवाल (ऊना)। नगर पंचायत टाहलीवाल में मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। चुनाव प्रक्रिया एसडीएम हरोली विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। भाजपा समर्थित कमेटी के गठन के साथ नीरजना राणा को निर्विरोध नगर पंचायत अध्यक्ष तथा राज कुमार मल्ली को भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। भाजपा नेता प्रो. राम कुमार की रणनीति संगठित होकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निर्विरोध बनाने में काम आई। जिससे भाजपा समर्थित एक भी पार्षद को इधर-उधर तक नहीं होने दिया है और संगठनात्मक दृष्टि से अनुशासित तरीके से नगर पंचायत टाहलीवाल में भाजपा ने दोनों पदों पर अपना कब्जा किया। वहीं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरजना राणा और उपाध्यक्ष राज कुमार मल्ली ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेते हुए कहा कि स्वच्छता, पेयजल, सड़क, सीवरेज तथा जनहित से जुड़े कार्य उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। उन्होंने सभी पार्षदों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed