फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NCC cadets gave the message of women empowerment

Una News: एनसीसी कैडेट्स ने महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

Fri, 12 Sep 2025 04:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets gave the message of women empowerment
हरोली (ऊना)। सलोह स्कूल में नई रोशनी योजना के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स की ओर से शुक्रवार को भाषण, स्किट और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर कैडेट्स ने महिला सशक्तीकरण का संदेश देते हुए स्कूल से बाजार तक रैली भी निकाली। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने समाज में महिलाओं के अधिकार और उनकी भूमिका को उजागर करते हुए जागरुकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी में चयनित होना बच्चों के लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि इससे न केवल उच्च शिक्षा में बल्कि नौकरी के अवसरों में भी लाभ मिलता है। साथ ही यह बच्चों में अनुशासन की आदत भी विकसित करता है। इस अवसर पर प्रियंका जसवाल, हवलदार मोहन कुमार और स्कूल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed