{"_id":"663790262237692b4606d5dd","slug":"ncc-cadets-gathered-in-pekhubela-for-training-una-news-c-93-1-una1001-123412-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रशिक्षण के लिए पेखूबेला में जुटे एनसीसी कैडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रशिक्षण के लिए पेखूबेला में जुटे एनसीसी कैडेट्स
Sun, 05 May 2024 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 05 May 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
पेखुबेला में एनसीसी शिविर के शुभारंभ पर संबोधन करते हुए अधिकारी। स्रोत आयोजक
ऊना। एनसीसी कैडेट्स का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में शुरू हुआ। 13 मई में तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों के 617 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कैडेट्स विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे। इसमें मुख्य रूप से ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताएं, विषयों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
शिविर की शुरुआत सेवा मेडल कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सैनी ने की। उन्होंने शिविर के दौरान किन-किन बातों का शिविर में ध्यान रखना होगा, इसके बारे में कैडेट्स को अवगत कराया। इस दौरान एनसीसी अधिकारी जरनैल सिंह राणा, विजय कुमार, कमलजीत चंदेल, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, ललित शर्मा, प्रियंका जसवाल, रामपाल शर्मा, जीसीआई अनुकांक्षा, सुनील कुमार, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार प्रभु, मोहन कुमार, सुमेश चंद, राजेश कुमार, कुलविंदर राणा, मनीष कुमार, संजीव कुमार और छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी ऊना के कार्यालय अधिकारी विपिन शर्मा, अभिषेक कुमार और रमन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।