{"_id":"6970c17d01b230d9500bc39c","slug":"navdeep-singh-thakur-has-been-appointed-as-the-secretary-of-bjp-kisan-morcha-una-news-c-93-1-una1002-179033-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नवदीप सिंह ठाकुर को बनाया भाजना किसान मोर्चा का सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नवदीप सिंह ठाकुर को बनाया भाजना किसान मोर्चा का सचिव
विज्ञापन
जिला किसान मोर्चा में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा किसान मोर्चा जिला ऊना के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राणा एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के उपरांत संगठन के विस्तार एवं मजबूती को ध्यान में रखते हुए जिला किसान मोर्चा में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी वरुण मेहन ने बताया कि संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विक्रम सिंह एवं संजीव ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिला किसान मोर्चा के साथ जोड़ा गया है। दोनों को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त नवदीप सिंह ठाकुर को सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। मीडिया प्रभारी ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे तथा संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नई नियुक्तियों से संगठन को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है। वरुण मेहन ने स्पष्ट किया कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं और नवनियुक्त सदस्यों से संगठनात्मक अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई है।