फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nangal police investigates theft of offerings from Baba Udho temple

Una News: बाबा उधो मंदिर से चढ़ावा चोरी, जांच में जुटी नंगल पुलिस

Fri, 05 Jun 2026 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 05 Jun 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
Nangal police investigates theft of offerings from Baba Udho temple
नंगल (ऊना)। नंगल के सुप्रिसद्ध बाबा उधो मंदिर से चोरों ने हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी ने नंगल पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार बाबा उधो मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को बेखौफ अंजाम दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो चुकी है। पुजारी ने बताया कि रविवार को ही गल्ले से चढ़ावा निकाला जा चुका था जबकि दो दिन का चढ़ावा गल्ले में मौजूद था। पुजारी के अनुसार चढ़ावा निकालने के उपरांत बाबा बालक नाथ जाने वाला लगभग दो हजार श्रद्धालुओं का एक जत्था मंदिर माथा टेकने आया था। थाना प्रभारी नंगल रणजीत सिंह संधु ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed